Ind vs wi test
घुटने पर आए वेस्टइंडीज के Brandon King... Mohammed Siraj ने सनसनाता बॉल डालकर उड़ाए डंडे; देखें VIDEO
Mohammed Siraj Video: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI 1st Test) गुरुवार, 02 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज़ ब्रैंडन किंग (Brandon King) सिर्फ 15 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि ब्रैंडन किंग को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने क्लीन बोल्ड करते हुए आउट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा वेस्टइंडीज की इनिंग के 10वें ओवर में देखने को मिला। भारतीय टीम के लिए ये ओवर मोहम्मद सिराज करने आए थे, जो कि उनके स्पेल का पांचवां ओवर भी था। यहां मोहम्मद सिराज ने ओवर का आखिरी गेंद डालते हुए एक इनस्विंग डिलीवरी फेंकी जिसे ब्रैंडन किंग पढ़ नहीं सके और उसे छोड़ते हुए क्लीन बोल्ड हो गए। यही वज़ह है इस घटना का वीडियो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।
Related Cricket News on Ind vs wi test
-
भट्टा फेंक रहा है... कैरेबियाई खिलाड़ी के बॉलिंग एक्शन से नाराज हुए विराट; स्टंप माइक में कैद हुई…
विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन विपक्षी कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के बॉलिंग एक्शन से नाराज हुए। उन्होंने इस पर सवाल भी किया। ...
-
ओपनिंग करके खुश नहीं हैं शुभमन गिल, विराट के फेवरेट नंबर पर बल्लेबाज़ी करने की जताई इच्छा
भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल की बैटिंग पॉजिशन बदल सकती हैं। रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग बैटिंग करने के लिए यशस्वी जायसवाल को चुना गया है। ...
-
कैरेबियाई खिलाड़ी का दुख देख टूटे सिराज, गिफ्ट कर दिये बैट और जूते; देखें VIDEO
मोहम्मद सिराज ने एक लोकल कैरेबियाई खिलाड़ी को जूते और बैट गिफ्ट किये जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ...
-
IND vs WI Test: यशस्वी का टेस्ट डेब्यू तय, इस नंबर पर करेगा 21 साल का लड़का बल्लेबाज़ी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई से विंडसर पार्क डोमिनिका में खेला जाएगा। इस मैच में यशस्वी अपना टेस्ट डेब्यू कर ...
-
WI vs IND Test: विराट का निराला अंदाज, अश्विन के साथ मिलकर हो रही है खास तैयारी; देखें…
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए खास तैयारियां करनी शुरू कर दी है। कोहली रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का अभ्यास ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31