India a vs usa warm up match
T20 World Cup 2026: वॉर्म-अप मैच में छा गए Tilak Varma, 150 प्लस की स्ट्राइक रेट से बनाए रन और पहले ही गेंद पर ले लिया विकेट
Tilak Varma Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा वॉर्म-अप मुकाबला (ICC T20 World Cup 2026 Warm Up Match) बीते सोमवार, 02 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था जहां आयुष बडोनी (Ayush Badoni) की कैप्टेंसी वाली इंडिया-ए की टीम ने यूएसए (IND-A vs USA) के खिलाफ 239 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए यूएसए को 38 रनों से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच 23 साल के युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही प्रभावित किया जो कि भारतीय टीम के लिए एक बेहद ही शुभ संकेत है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि तिलक वर्मा के लिए ये एक कमबैक गेम था क्योंकि बीते समय में वो टेस्टिकुलर टॉर्शन नाम की एक गंभीर चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। अपनी इसी चोट की वज़ह से उन्हें सर्जरी तक से गुजरना पड़ा, हालांकि राहत की खबर ये है कि अब वो पूरी तरह फिट हो चुके हैं।
Related Cricket News on India a vs usa warm up match
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
ਸੱਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੜ੍ਹੀ ਗਈ ਖ਼ਬਰਾਂ
-
- 13 hours ago