India cricket triumph: Cricket News & Match Updates
भारत ने 37 साल बाद न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता, रोहित-श्रेयस ने रखा जीत की नींव
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 37 साल बाद न्यूजीलैंड को किसी भी अंतरराष्ट्रीय फाइनल में हराया। इससे पहले 1988 में भारत ने शारजाह कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। उसके बाद तीन बड़े फाइनल (2000, 2005 और 2021) में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के साथ भारत ने 37 साल का लंबा इंतजार खत्म कर दिया।
यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था। अब टीम ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। भारत की यह कुल सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। टीम इंडिया ने इससे पहले 1983 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप, 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप और 2002, 2013 और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत इस टूर्नामेंट में पूरी तरह अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। Read More...
Related Cricket News for India cricket triumph - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31