India probable xi vs west indies
IND vs WI: क्या Rinku Singh को मिलेगी जगह? Virtual Quarter Final के लिए ऐसी हो सकती है Team India की प्लेइंग XI
India Probable XI For West Indies: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का आखिरी मुकाबला रविवार, 01 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौर करें कि जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई भी कर लेगी। यानी ये मैच एक वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है, तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस बड़े मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
क्या रिंकू को मिलेगा मौका: भारतीय टीम के विस्फोटकर बल्लेबाज़ रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। हाल ही में उनके पिताजी का निधन हो गया था जिस वज़ह से वो कैंप छोड़कर वापस घर लौट गए थे। हालांकि इन सब के बावजूद रिंकू ने देश सेवा को आगे रखा और वो वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से पहले स्क्वाड में फिर से शामिल हुए।
Related Cricket News on India probable xi vs west indies
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31