Advertisement
India vs australia 3rd odi: Cricket News & Match Updates
Advertisement
टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, चोट के चलते साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर
टीम इंडिया के वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर बुरी खबर आई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में फील्डिंग करते वक्त उनकी पसलियों में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अय्यर को कम से कम तीन हफ्ते आराम की जरूरत पड़ सकती है, जिससे उनका साउथ अफ्रीका सीरीज में खेलना अब संदिग्ध हो गया है।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ और वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए हैं। सिडनी में शनिवार(25 अक्टूबर) को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में अय्यर को फील्डिंग के दौरान बाईं पसलियों में चोट लगी। यह घटना उस वक्त हुई जब उन्होंने हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ने की कोशिश की और गिरते वक्त उनकी बाईं पसली में जोरदार चोट लग गई। Read More...
Related Cricket News for India vs australia 3rd odi - Tesst
रोहित शर्मा की सलाह आई हर्षित राणा के काम, ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने खुद फेंकी अपनी विकेट; VIDEO
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में हर्षित राणा ने मैदान पर कमाल कर दिया। अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को चकित कर दिया और भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई। खासकर मिचेल ओवेन की विकेट मिली रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सुझाई रणनीति के दम पर, जिसने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया।
By Ankit Rana • 1 year ago
VIDEO: मिचेल मार्श के लिए बुरा सपना बने अक्षर पटेल, जबरदस्त गेंद डालकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को कर दिया चकाचौंध
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एक ऐसा पल आया जिसने ऑस्ट्रेलिया की पारी को बड़ा झटका दिया। ड्रिंक्स ब्रेक के बाद पहले ही गेंद पर अक्षर पटेल ने कप्तान मिचेल मार्श को क्लीन बोल्ड कर दिया।
By Ankit Rana • 1 year ago
IND vs AUS: ‘कन्फ्यूजन में कंफ्यूज’ हो गए राणा और सुंदर, गेंद ढूंढते-ढूंढते बना फनी मोमेंट; देखें VIDEO
भारतीय क्रिकेट टीम ने ने शनिवार (25 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल की। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की पारी के दैरान बाउंड्री लाइन पर वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का एक फनी मोमेंट भी देखने को मिला।
By Ankit Rana • 1 year ago
धोनी-क्रिस गेल को पीछे छोड़ हिटमैन की नजर अब 10 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को चकनाचूर करने पर! करना होगा बस ये काम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दूसरे मुकाबले में उन्होंने बल्ले से दमदार वापसी करते हुए शानदार पारी खेली। अब रोहित एक ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं।
By Ankit Rana • 1 year ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement