India women
Advertisement
ENGW vs INDW: पेसर झूलन गोस्वामी ने बताई इंग्लैंड से मिली हार की बड़ी वजह, आगामी मैच के लिए दी बड़ी सलाह
By
IANS News
June 29, 2021 • 22:37 PM View: 1820
भारतीय महिला टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने कहा है कि टीम के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में क्षमता के अनुरुप प्रदर्शन नहीं किया था। झूलन ने उस मैच में छह ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया था जबकि शिखा पांडे और पूजा वस्त्राकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम को परेशान करने में असफल रही थीं। स्पिनरों ने भी खासा निराश किया था और टीम यह मुकाबला आठ विकेट से हार गई थी।
झूलन ने दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से कहा, "हमारा गेंदबाजी आक्रमण, विशेषकर मीडियम तेज गेंदबाज उम्मीद के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर सके जिससे चीजें जटिल हुई लेकिन मुझे यकीन है कि हमारे पास प्रतिभा है और हम मजबूती से वापसी करेंगे।"
TAGS
England Women Team England Women Cricket Team india women India women cricket team India Women's Cricket
Advertisement
Related Cricket News on India women
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement