Advertisement
Indian bowling coach name: Cricket News & Match Updates
Advertisement
मोर्ने मोर्कल ही बनेंगे टीम इंडिया के बॉलिंग कोच, इस सीरीज से होगी जिम्मेदारी की शुरुआत
भारतीय क्रिकेट टीम को नया बॉलिंग कोच बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से मिल सकता है। साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ मोर्ने मोर्कल भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में बांग्लादेश सीरीज से टीम के साथ जुड़ सकते हैं। नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ अपने कार्यकाल के दौरान मोर्कल के साथ काम कर चुके हैं और इसीलिए मोर्कल गंभीर की पहली पसंद भी हैं।
मोर्कल अपने खेल के दिनों में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक थे और उन्होंने सभी प्रारूपों में 544 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए। उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान के गेंदबाज़ी कोच के रूप में भी काम किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज से ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय गेंदबाजों के काम आने की उम्मीद है। Read More...
Related Cricket News for Indian bowling coach name - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement