Advertisement
Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
Advertisement
श्रीलंका क्रिकेट XI ने 8 विकेट खोकर 363 रनों पर घोषित की पहली पारी, रविंदु-मदुश्का ने लगाए अर्धशतक
भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान में खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने अपनी पहली पारी 8 विकेट खोकर 363 रन बनाने के बाद घोषित की है।
श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम वॉर्मअप मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने नहीं उतरी और उन्होंने पहले दिन के स्कोर 363/8 पर ही अपनी पारी को घोषित करने का फैसला किया। पहले दिन श्रीलंकाई टीम का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला। टीम को निशान मदुश्का और रविंदु रसंता ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी निभाई। निशान ने 65 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाए। वहीं, रविंदु ने 143 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। Read More...
Related Cricket News for Indian cricket team - Tesst
टीम इंडिया के खिलाफ 3 दिवसीय वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का ऐलान, सोनल दिनुशा बने कप्तान
युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सोनल दिनुशा को भारत के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच के लिए 15 सदस्यीय श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का कप्तान बनाया गया है। यह मुकाबला शुक्रवार (7 अगस्त) से एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाना है।
By IANS News • 1 month ago
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने और विकेट लेने वाले भारत के 'टॉप-3' बल्लेबाज और गेंदबाज
भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। श्रीलंका सीरीज का मेजबान है। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से श्रीलंका में खेला जाना है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है और अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम को इस सीरीज को जीतना होगा।
By IANS News • 1 month ago
'हमें हर सवाल और हर जवाब के लिए पूरी तरह तैयार रहना है', कोच गौतम गंभीर ने दी टीम इंडिया को नसीहत
भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हर चुनौती का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहने की सलाह दी है।
By IANS News • 1 month ago
Auqib Nabi: टीम इंडिया में 'बारामूला एक्सप्रेस' की एंट्री, घरेलू क्रिकेट में बिखेर चुके जलवा
आकिब नबी भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्हें इंजरी से रिकवरी कर रहे जसप्रीत बुमराह के स्थान पर शामिल किया गया है। आकिब नबी से पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक जम्मू-कश्मीर के ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय सीनियर टीम की तरफ से 'लिमिटेड-ओवर्स फॉर्मेट' खेला है।
By IANS News • 1 month ago
स्मृति शेष: Lala Amarnath ने अपने बल्ले और कप्तानी से रचा था इतिहास
भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा खेला और देखा जाने वाला खेल है। क्रिकेट की लोकप्रियता का आलम यह है कि देश के अधिकांश बच्चे इसी खेल में अपना करियर बनाना चाहते हैं। क्रिकेट को देश में लोकप्रिय बनाने में जिन शुरुआती क्रिकेटरों की अहम भूमिका रही है, उनमें लाला अमरनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
By IANS News • 1 month ago
Happy Birthday Venkatesh Prasad : खिलाड़ी, कोच और अब प्रशासक, वेंकटेश प्रसाद हर भूमिका में असरदार रहे हैं
भारतीय क्रिकेट में जब भी तेज गेंदबाजों की चर्चा होती है, तो निश्चित रूप से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का नाम आता है। एक योद्धा की तरह क्रिकेट के मैदान में विपक्षी टीम से लड़ने वाले वेंकटेश प्रसाद संन्यास के बाद कोच और प्रशासक की भूमिका में सफल रहे हैं। मौजूदा समय में वह कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
By IANS News • 1 month ago
टी दिलीप की हुई छुट्टी,श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ये खिलाड़ी बना टीम इंडिया का फील्डिंग कोच
असम और रेलवे के पूर्व खिलाड़ी शुभदीप घोष (Subhadeep Ghosh) को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। क्रिकबज की खबर के अनुसार वह टी दिलीप की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में भारत के जिम्बाब्वे दौरे...
By Saurabh Sharma • 1 month ago
Jasprit Bumrah के बाएं घुटने में तकलीफ, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं बाहर
भारत-श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिससे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाहर होने की आशंका है, क्योंकि उनके बाएं घुटने में तकलीफ है।
By IANS News • 1 month ago
मैं पहले ही भारत के लिए खेल चुका हूं, अब मुझे कुछ और हासिल नहीं करना है: भुवनेश्वर कुमार
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में वापसी अब उनके लिए मुख्य मकसद नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय टीम से बाहर की जिंदगी को अपना लिया है और अब वे सिर्फ खेल के प्रति अपने जुनून के कारण खेल रहे हैं।
By IANS News • 1 month ago
IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज: वार्म-अप मैच चार दिन के बजाय अब इतने दिन का होगा
Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के दौरे के लिए कार्यक्रम में बदलाव करते हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले होने वाले अभ्यास मैच की अवधि एक दिन कम कर दी है।
By IANS News • 1 month ago
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर, चोट से उबरकर Sai Sudharsan ने शुरू की बल्लेबाजी
Sai Sudharsan Fitness Update: श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन तेजी से फिटनेस हासिल कर रहे हैं।
By Ankit Rana • 1 month ago
Arshad Ayub: डेब्यू मैच में छोड़ी छाप, घूमती गेंदों से पाकिस्तान के अरमानों पर फेरा था पानी
कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनका करियर छोटा, लेकिन प्रभावशाली होता है। कुछ ऐसा ही करियर भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अरशद अयूब का रहा। डेब्यू मैच में ही 5 विकेट लेकर अरशद अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे। वहीं, एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ किया गया उनका प्रदर्शन पूर्व स्पिनर के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
By IANS News • 1 month ago
Jasprit Bumrah श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं, आ गई बड़ी अपडेट
India vs Sri Lanka Test 2026: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में खेलने की मंजूरी दे...
By Saurabh Sharma • 1 month ago
Lord's में यादगार शतक से मेलबर्न की ऐतिहासिक जीत तक, Ajinkya Rahane के करियर की 5 बड़ी उपलब्धियां
भारतीय टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने करियर में यूं तो कई बड़े मुकाम हासिल किए, लेकिन आइए उनके करियर से जुड़ी आपको पांच सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में बताते हैं।
By IANS News • 1 month ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement