Advertisement
Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
Advertisement
IND vs SL: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बनी
Sri Lanka vs India, 1st Test Record: भारतीय क्रिकेट टीम (India’s 600th Test) ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार (15 अगस्त) से श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में टॉस के साथ ही इतिहास रच दिया। साल 1932 में अपना पहला टेस्ट खेलने वाली भारतीय टीम का यह 600वां टेस्ट मुकाबला है।
भारत दुनिया की तीसरी टीम बन गई है, जिसने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 600 या उससे ज्यादा मुकाबले खेले हैं। भारत से पहले यह मुकाम सिर्फ इंग्लैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों ने ही हासिल किया था। भारतीय टीम ने यह खास उपलब्धि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के दिन हासिल की। Read More...
Related Cricket News for Indian cricket team - Tesst
IND vs SL: Weakened India Set For Trial By Spin In Sri Lanka Series Opener
An inexperienced India missing several key players face Sri Lanka in Galle from Saturday in the first of two Tests with coach Gautam Gambhir under immense pressure. Pace spearhead Jasprit Bumrah, spin
By AFP News • 2 months ago
India vs Sri Lanka 1st Test Stats Preview: ऋषभ पंत-शुभमन गिल इतिहास रचने के करीब,ये महारिकॉर्ड भारत का कोई क्रिकेटर नहीं बना पाया
India vs Sri Lanka 1st Test Stats Preview: भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार (15 अगस्त) से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरूआत सुबह 10 बजे से...
By Saurabh Sharma • 2 months ago
क्या VVS Laxman को मिलने वाली है भारतीय टीम में बड़ी जिम्मेदारी? बड़ी अपडेट आई सामने
भारतीय क्रिकेट में सितंबर 2026 के आसपास बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ( VVS Laxman) को भारतीय क्रिकेट में एक बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार चल रहा है।
By Ankit Rana • 2 months ago
Yashpal Sharma: वर्ल्ड कप 1983 के नायक, जिन्होंने मुश्किल हालात में टीम इंडिया को संभाला
वनडे वर्ल्ड कप 1983 की विजेता टीम के अहम सदस्य रहे यशपाल शर्मा ने कठिन परिस्थितियों में देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वह क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं।
By IANS News • 2 months ago
MV Narasimha Rao: घरेलू क्रिकेट के दिग्गज, भारत के लिए खेले सिर्फ 4 टेस्ट, एमबीई से सम्मानित होने वाले इकलौते भारतीय
भारत के पूर्व क्रिकेटर एमवी बॉबजी नरसिम्हा राव का रिकॉर्ड घरेलू क्रिकेट में कमाल का रहा। इसके बावजूद उन्हें भारत की ओर से सिर्फ चार टेस्ट मैचों में ही देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। हालांकि, उन्होंने आयरलैंड में क्रिकेट को बढ़ावा देने जैसे सामुदायिक सेवा कार्यों के लिए एमबीई (मेंबर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर) से सम्मानित किया गया।
By IANS News • 2 months ago
IND vs SL: Sarfaraz Khan की हुई भारतीय टीम में एंट्री, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार बल्लेबाज
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से खेली जाने वाली अगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रूप में बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण सुदर्शन पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
By Ankit Rana • 2 months ago
IND vs SL XI: श्रीलंका इलेवन के खिलाफ देवदत्त पड्डिकल का शतक, जायसवाल और पंत रहे फ्लॉप
भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन (शनिवार) को भारत की तरफ से बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल ने शतक लगाया। शतक लगाने के बाद उन्हें रिटायर हर्ट कर दिया गया, ताकि दूसरे बल्लेबाजों को मौका दिया जा सके।
By IANS News • 2 months ago
श्रीलंका क्रिकेट XI ने 8 विकेट खोकर 363 रनों पर घोषित की पहली पारी, रविंदु-मदुश्का ने लगाए अर्धशतक
भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान में खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने अपनी पहली पारी 8 विकेट खोकर 363 रन बनाने के बाद घोषित की है।
By IANS News • 2 months ago
टीम इंडिया के खिलाफ 3 दिवसीय वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का ऐलान, सोनल दिनुशा बने कप्तान
युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सोनल दिनुशा को भारत के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच के लिए 15 सदस्यीय श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का कप्तान बनाया गया है। यह मुकाबला शुक्रवार (7 अगस्त) से एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाना है।
By IANS News • 2 months ago
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने और विकेट लेने वाले भारत के 'टॉप-3' बल्लेबाज और गेंदबाज
भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। श्रीलंका सीरीज का मेजबान है। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से श्रीलंका में खेला जाना है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है और अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम को इस सीरीज को जीतना होगा।
By IANS News • 2 months ago
'हमें हर सवाल और हर जवाब के लिए पूरी तरह तैयार रहना है', कोच गौतम गंभीर ने दी टीम इंडिया को नसीहत
भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हर चुनौती का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहने की सलाह दी है।
By IANS News • 2 months ago
Auqib Nabi: टीम इंडिया में 'बारामूला एक्सप्रेस' की एंट्री, घरेलू क्रिकेट में बिखेर चुके जलवा
आकिब नबी भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्हें इंजरी से रिकवरी कर रहे जसप्रीत बुमराह के स्थान पर शामिल किया गया है। आकिब नबी से पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक जम्मू-कश्मीर के ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय सीनियर टीम की तरफ से 'लिमिटेड-ओवर्स फॉर्मेट' खेला है।
By IANS News • 2 months ago
स्मृति शेष: Lala Amarnath ने अपने बल्ले और कप्तानी से रचा था इतिहास
भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा खेला और देखा जाने वाला खेल है। क्रिकेट की लोकप्रियता का आलम यह है कि देश के अधिकांश बच्चे इसी खेल में अपना करियर बनाना चाहते हैं। क्रिकेट को देश में लोकप्रिय बनाने में जिन शुरुआती क्रिकेटरों की अहम भूमिका रही है, उनमें लाला अमरनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
By IANS News • 2 months ago
Happy Birthday Venkatesh Prasad : खिलाड़ी, कोच और अब प्रशासक, वेंकटेश प्रसाद हर भूमिका में असरदार रहे हैं
भारतीय क्रिकेट में जब भी तेज गेंदबाजों की चर्चा होती है, तो निश्चित रूप से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का नाम आता है। एक योद्धा की तरह क्रिकेट के मैदान में विपक्षी टीम से लड़ने वाले वेंकटेश प्रसाद संन्यास के बाद कोच और प्रशासक की भूमिका में सफल रहे हैं। मौजूदा समय में वह कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
By IANS News • 2 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement