Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
वापसी पर धोनी ने कहा, जनवरी तक मत पूछो
मुंबई, 28 नवंबर - भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और इस समय संन्यास की चर्चा का केंद्र बनने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह जनवरी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बारे में बात नहीं करना चाहते। यहां एक कार्यक्रम में जब धोनी से ब्रेक से वापसी के बारे में पूछा गया तो धोनी ने कहा, "जनवरी तक मत पूछो।"
धोनी इसी साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम की जर्सी पहनी थी, लेकिन तब से वह आराम के नाम से टीम से बाहर हैं।
उनके संन्यास को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। वहीं ऋषभ पंत की विफलता ने धोनी की वापसी पर भी लोगों का ध्यान खींचा है।

हाल ही में टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को आईएएनएस से धोनी को लेकर किए गए सवाल पर कहा था, "यह निर्भर करता है कि वह (धोनी) कब खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में कैसा खेलते हैं। वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म क्या है। आईपीएल बड़ा टूर्नामेंट होगा क्योंकि आपके लगभग 15 खिलाड़ी तय हो चुके होंगे।"
उन्होंने कहा, "मैं कह सकता हूं कि आईपीएल के बाद आपकी टीम लगभग तय हो जाएगी। साथ ही मैं यह कहना चाहता हूं कि कौन कहां है इस बारे में कयास लगाने के बजाए आईपीएल तक का इंतजार करें। इसके बाद ही आप फैसला करने की स्थिति में होंगे कि देश में सर्वश्रेष्ठ 17 कौन हैं।" Read More...
Related Cricket News for Indian cricket team - Tesst
जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से करेंगे टीम इंडिया में वापसी,चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने दिए संकेत
Jasprit Bumrah shares photo of broken stumps after practice
भारत का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहला स्थान बरकरार,देखें पूरी पॉइंट्स टेबल
Kohli & Co. consolidate top spot in ICC Test Championship
Had to hit the deck hard to extract movement: Ishant Sharma
टीम इंडिया ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार पारी से जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
Ishant, Shami, Umesh hunt as a pack: Bharat Arun
Virat Kohli, pacers run riot in maiden Pink Ball Test, win series 2-0
Day-Night Test: Mushfiqur delays inevitable after Kohli-Ishant show
Virat Kohli 1st Indian batter to hit century in Day-Night Test
विराट कोहली इतिहास रचने से 41 रन दूर, कप्तानों की इस लिस्ट में छोड़ेगे रिकी पॉटिंग को पीछे !
ऋषभ पंत,शुभमन गिल को टीम इंडिया से किया गया रिलीज, इस नए खिलाड़ी को डे-नाइट टेस्ट में मिली जगह
106 रन पर ढेर हुई बांग्लादेश,इशांत शर्मा ने लिए 5 विकेट,बन गए ये 5 रिकॉर्ड
Consistency makes this Indian bowling attack deadly: Mohammad Azharuddin
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31