Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
अंडर-19 क्रिकेट : भारत ने अफगानिस्तान को दी मात, भारतीय गेंदबाजों का दिखा कमाल
लखनऊ, 28 नवंबर | भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने गुरुवार को यहां के अटल बिहारी स्टेडियम में खेले गए मैच में अफगानिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंडिया अंडर-19 टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले ली है।
मानव सुथर के पांच विकेट के दम पर भारत की युवा टीम ने अफगानिस्तानी युवा बल्लेबाजों को 35 ओवरों में 113 रनों पर ढेर कर दिया। इस आसान से लक्ष्य को इंडिया अंडर-19 टीम ने पांच विकेट खोकर 28.1 ओवरों में हासिल कर लिया।
अफगानिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज इमरान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। कप्तान फरहान जाखिल ने 23 रनों का योगदान दिया। रहमानुल्लाह ने 15 रन बनाए। इन तीनों के अलावा अफगानिस्तान का कोई और बल्लेबजा दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
भारत को ठीक शुरुआत मिली। कुमार कुशाग्र (29) और दिव्यांश सक्सेना (21) पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। दिव्यांश पहले विकेट के लिए पवेलियन लौटे और इसके बाद कुशाग्र 55 रनों के कुल स्कोर पर आउट हुए। अर्जुन मुर्थी एक रन ही बना सके। शाश्वत रावत ने 17 रनों का योगदान दिया। वह 82 के कुल स्कोर पर टीम के चौथे विकेट के तौर पर आउट हुए।
कार्तिक कृष्णा (5) के रूप में भारत ने अपना पांचवां विकेट खोया। विकेटों के इस गिरते सिलसिले के बीच नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए सौरभ डागर ने नाबाद 24 रनों की पारी खेल भारत को जीत दिलाई। उनके साथ कप्तान शुभांग हेग्ड़े छह रन बनाकर नाबाद रहे।
Related Cricket News for Indian cricket team - Tesst
वापसी पर धोनी ने कहा, जनवरी तक मत पूछो
जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से करेंगे टीम इंडिया में वापसी,चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने दिए संकेत
Jasprit Bumrah shares photo of broken stumps after practice
भारत का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहला स्थान बरकरार,देखें पूरी पॉइंट्स टेबल
Kohli & Co. consolidate top spot in ICC Test Championship
Had to hit the deck hard to extract movement: Ishant Sharma
टीम इंडिया ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार पारी से जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
Ishant, Shami, Umesh hunt as a pack: Bharat Arun
Virat Kohli, pacers run riot in maiden Pink Ball Test, win series 2-0
Day-Night Test: Mushfiqur delays inevitable after Kohli-Ishant show
Virat Kohli 1st Indian batter to hit century in Day-Night Test
विराट कोहली इतिहास रचने से 41 रन दूर, कप्तानों की इस लिस्ट में छोड़ेगे रिकी पॉटिंग को पीछे !
ऋषभ पंत,शुभमन गिल को टीम इंडिया से किया गया रिलीज, इस नए खिलाड़ी को डे-नाइट टेस्ट में मिली जगह
106 रन पर ढेर हुई बांग्लादेश,इशांत शर्मा ने लिए 5 विकेट,बन गए ये 5 रिकॉर्ड
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31