Indian team arrives ahead
Advertisement
कोहली ने आईपीएल में 'चार्टर्ड फ्लाइट' की मांग वाली रिपोर्ट पर दिया रिएक्शन
By
IANS News
March 22, 2026 • 15:44 PM View: 106
Indian Team Arrives Ahead: एक फर्जी रिपोर्ट में कहा गया था कि विराट कोहली ने भारत से लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग के साथ आईपीएल 2026 के बीच घर जाने की इच्छा जताई है। इस रिपोर्ट को दिग्गज बल्लेबाज ने हंसकर टाल दिया है।
'वर्ल्डइनलास्ट24आर्स' नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई इस रिपोर्ट में कहा गया था कि कोहली ने कथित तौर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) मैनेजमेंट से भारत और लंदन के बीच चार्टर्ड फ्लाइट की सुविधा मांगी है। इसके साथ कहा गया था कि आईपीएल 2026 के दौरान जब दो मुकाबलों के बीच तीन दिन से ज्यादा का अंतर होगा, तो कोहली यूके जाना चाहेंगे और अगले मैच से ठीक पहले वापस आ जाएंगे।
हालांकि, आरसीबी के पूर्व कप्तान ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया। कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अब डिलीट हो चुकी उस पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते कुछ 'हंसने वाले' इमोजी भी लगाए।
Advertisement
Related Cricket News on Indian team arrives ahead
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement
ਸੱਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੜ੍ਹੀ ਗਈ ਖ਼ਬਰਾਂ
-
- 1 week ago
-
- 5 days ago
-
- 4 days ago