Indvswi oneday series: Cricket News & Match Updates
INDvsWI : रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने मचाया धमाल, वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप
प्रसिद्ध कृष्णा (3/27) और मोहम्मद सिराज (3/29) की शानदार गेंदबाजी की वजह से यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 96 से करारी शिकस्त दी, जिससे मेहमान टीम पर भारतीय टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप कर लिया। भारत के 265 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 37.1 ओवरों में 169 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से ओडियन स्मिथ (36) और कप्तान निकोलस पूरन (34) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन सफलताएं अपने नाम कीं। वहीं, दीपक चाहर और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम शुरू में ही पूरी तरह से लड़खड़ाती नजर आई, क्योंकि 14 ओवरों के अंदर ही टीम ने 68 रनों पर चार विकेट खो दिए। इस दौरान सलामी बल्लेबाज शाई होप (5), ब्रैंडन किंग (14), डैरेन ब्रावो (20) और शमरह ब्रूक्स (0) जल्द ही पवेलियन लौट गए, हालांकि ब्रावो और कप्तान निकोलस पूरन के बीच 49 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी हुई पर ज्यादा देर तक चल न सकी, जिससे वेस्टइंडीज टीम का लक्ष्य का पीछा करना बेहद मुश्किल लगने लगा। Read More...
Related Cricket News for Indvswi oneday series - Tesst
INDvsWI : श्रेयस अय्यर ने कहा पहली इनिंग में बल्लेबाजी करना नहीं था आसान
INDvsWI : तीसरा वनडे जीतकर वेस्टइंडीज को व्हाइट वॉश करना चाहेगी रोहित की सेना
कोहली से कैप हासिल करना अद्भुत, दीपक हुड्डा ने डेब्यू कैप मिलने के बाद जाहिर की खुशी
INDvsWI : कप्तान निकोलस पूरन ने कहा, 'दूसरे वनडे में बल्लेबाजों ने नहीं की खुलकर बल्लेबाजी'
INDvsWI : दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 44 रनों से दी मात, 2-0 से सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
India vs West Indies : दूसरा वनडे जीत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी टीम इंडिया, डालें टीम पर नजरें
INDvsWI : रोहित की कप्तानी में भारत ने जीता अपना 1000वां वनडे मैच
INDvsWI : पहले वनडे में 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाने के बाद सुंदर ने ये बताई सफलता की वजह
INDvsWI: क्या नए कप्तान रोहित, वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारत की गाड़ी वापस जीत की पटरी पर ला पाएंगे?
COVID संक्रमित शिखर धवन ने ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों को दिया धन्यवाद
INDvsWI : 6 फरवरी से वनडे सीरीज के लिए अहमदाबाद पहुंची वेस्टइंडीज टीम
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31