Inglis throw run out stokes video: Cricket News & Match Updates
WATCH: जोश इंग्लिस ने दिया करिश्मे को अंज़ाम, शानदार थ्रो से किया बेन स्टोक्स को रनआउट
दूसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में जोश इंग्लिस को मौका दिया और उन्होंने पहले ही दिन अपनी फील्डिंग से अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया को इंग्लिस ने उस समय एक अहम सफलता दिलाई जब उन्होंने शानदार फील्डिंग करते हुए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को रन आउट कर दिया। उनकी इस शानदार डायरेक्ट हिट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
स्टोक्स ने कवर की ओर टैप करके सिंगल लेने की कोशिश की लेकिन उनके साथी जो रूट ने तुरंत रन लेने से मना कर दिया। हालांकि, इस दौरान स्टोक्स आधी पिच पर पहुंच चुके थे और कवर्स पर खड़े इंग्लिस ने शानदार तरीके से दौड़ते हुए पहले तो एक हाथ से गेंद को कलेक्ट किया और बाद में डायरेक्ट हिट लगाकर स्टोक्स का काम तमाम कर दिया। आउट होने के बाद स्टोक्स के चेहरे पर मायूसी देखने लायक थी। Read More...
Related Cricket News for Inglis throw run out stokes video - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31