Ipl breaking update
KKR vs PBKS: जेवियर बार्टलेट ने 1 ओवर में हिला दी KKR की दुनिया, फिन एलन और कैमरुन ग्रीन को भेजा पवेलियन
आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने ईडन गार्ड्नस में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन पंजाब के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए एक ही ओवर में केकेआर को दो झटके दे डाले। उन्होंने अपनी 6 गेंदों के अंदर फिन एलन और कैमरुन ग्रीन को पवेलियन भेज दिया।
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी के दूसरे ओवर की जिम्मेदारी बार्टलेट को दी और उन्होंने इस ओवर में केकेआर की दुनिया हिला दी। इस ओवर की पहली तीन गेंदों में तो बार्टलेट ने एलन के होश ही उड़ा दिए और एलन को कुछ भी समझ नहीं आया कि गेंद किधर जा रही है और आखिरकार चौथी गेंद पर उनके बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने आसान सा कैच पकड़कर एलन की पारी का अंत कर दिया। उन्होंने आउट होने से पहले 7 गेंदों में 6 रन बनाए।
Related Cricket News on Ipl breaking update
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31