Ipl match highlights
VIDEO: ओपनर ऋषभ पंत की किस्मत ने दिया धोखा, दिल्ली के खिलाफ हुए बुरी तरह फ्लॉप
आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में एक बहुत ही दिलचस्प कदम उठाते हुए, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खुद को ओपनिंग के लिए प्रमोट किया। हालांकि, उनके लिए और उनकी टीम के लिए ये फैसला काफी खराब रहा क्योंकि पंत ने काफी धीमी बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंदों में 7 रन बनाए और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए।
मैच के तीसरे ओवर में, मिचेल मार्श ने एक सीधा हवाई शॉट खेला। मुकेश कुमार ने कैच लपकने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके हाथ से फिसल गई और सीधा स्टंप्स पर जा लगी। जिस समय गेंद स्टंप्स पर लगी उस समय ऋषभ पंत अपनी क्रीज से काफी बाहर थे, जिसके कारण वो रन-आउट हो गए। रन आउट होने के बाद पंत खुद से काफी निराश दिखे। उनके इस रनआउट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Related Cricket News on Ipl match highlights
-
VIDEO: रोहित शर्मा ने लिए अजिंक्य रहाणे के मज़े, अपने डांस मूव्स से रहाणे को छेड़ा
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान अजिंक्य रहाणे चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए, लेकिन इसी दौरान रोहित शर्मा का फनी डांस मोमेंट वायरल ...
-
MI vs PBKS: सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी और नमन धीर के छक्कों से मुंबई ने बनाए 184 रन,…
मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। उन्होंने 57 रन बनाए और नमन धीर के साथ मिलकर आखिरी ओवरों में तेजी से रन ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31