Ipl player injury
विराट कोहली ने जीता दिल, मैच के बाद चोटिल ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे ड्रेसिंग रूम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के बाद कुछ ऐसा किया जिसने फैंस को एक बार फिर से उनका दीवाना बना दिया। दरअसल, मैच के बाद विराट चोटिल ऋषभ पंत से मिलने उनके ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और उनका हालचाल लिया। आरसीबी के खिलाफ मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान छोड़ गए थे।
लखनऊ की बल्लेबाजी के दौरान जोश हेजलवुड की तेज़ गेंद उनकी कोहनी पर जा लगी, जिसके बाद वो काफी दर्द में नजर आए। जिसके चलते उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। ये घटना पारी के पांचवें ओवर में हुई, जब पंत बल्लेबाज़ी कर रहे थे और सामने थे ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड। हेजलवुड ने एक तेज़ शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर पंत आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद सीधे उनके बाएं हाथ की कोहनी पर जा लगी।
Related Cricket News on Ipl player injury
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31