Ipl retain players list: Cricket News & Match Updates
रोहित शर्मा ने अपने फैसले से फिर जीता दिल, बोले- 'चौथे नंबर पर रिटेन किए जाने से खुश हूं'
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट साझा कर दी है। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस ने भी अपने पांच खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें मुंबई इंडियंस (MI) के पांच बार के आईपीएल विजेता कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है जिन्हें चौथे रिटेन खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।
रोहित को आईपीएल 2025 के लिए 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है और आपको सुनकर हैरानी होगी कि रोहित ने खुद चौथे नंबर की रिटेंशन पर जाने का फैसला किया और उन्होंने खुलकर इस पर बात भी की। मुंबई इंडियंस की सफलता की कहानी का अहम हिस्सा रोहित, रिटेंशन वैल्यू के मामले में जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़ प्रत्येक) से पीछे हैं। फिर भी, वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी भी सक्रिय खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने के टीम के फ़ैसले से संतुष्ट हैं। Read More...
Related Cricket News for Ipl retain players list - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31