Ipl stats news: Cricket News & Match Updates
यशस्वी जयसवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, हाफ सेंचुरी लगाकर छोड़ा अजिंक्य रहाणे को पीछे
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मंगलवार, 28 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया। जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रनों की जोरदार पारी खेली और ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।
अपनी फिफ्टी के साथ ही जायसवाल ने एक बड़े IPL रिकॉर्ड में अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया। ये RR के ओपनर का रॉयल्स के लिए 20वां फिफ्टी-प्लस स्कोर था, जो राजस्थान के लिए तीसरा सबसे ज्यादा फिफ्टी स्कोर है। अब उनसे आगे सिर्फ जोस बटलर और संजू सैमसन हैं। बटलर ने 82 आईपीएल पारियों में 25 बार राजस्थान के लिए अर्द्धशतक लगाया। उनके अलावा संजू सैमसन ने भी 144 आईपीएल पारियों में 25 बार अर्द्धशतक लगाया। इसके बाद जायसवाल का नंबर आता है और उनके बाद अजिंक्य रहाणे ने 19 बार राजस्थान के लिए अर्द्धशतक लगाया। Read More...
Related Cricket News for Ipl stats news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31