Jasprit bumrah: Cricket News & Match Updates
बुमराह चैम्पियन है, उन्हें टीम में पाकर खुश हूं : कोहली
नागपुर, 5 मार्च - आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां खेले गए दूसरे वनडे मैच में आठ रनों से मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यॉर्करमैन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चैम्पियन बताया है और कहा है कि टीम में बुमराह के रहने से वह खुश हैं। इस जीत के बाद भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 बढ़त बना ली है। भारत ने इस जीत के साथ ही वनडे में अपनी अबतक की 500वीं जीत दर्ज कर ली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 133 मैचों में यह 49वीं जीत है।
कोहली ने मैच के बाद कहा, "विजय (शंकर) ने गेंद को स्टंप-टू-स्टंप रखा और यही फॉमूर्ला काम भी आया। रोहित से बात करना हमेशा अच्छा रहता है। धोनी तो साथ में रहते ही हैं। हम गेंदबाजों से भी बात करते हैं। वे सब एक सा सोचते हैं। बुमराह ने जिस तरह से एक ओवर में दो विकेट निकाले और मैच में हमारी वापसी कराई वह शानदार रहा। बुमराह एक चैम्पियन हैं और उन्हें अपनी टीम में पाकर मैं बहुत खुश हूं।"
बुमराह ने मैच में 10 ओवर में 29 रन देकर एक ही ओवर में दो विकेट लिए।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 250 रनों का स्कोर बनाया और फिर आस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 242 रनों पर रोक दिया।
भारतीय कप्तान ने कहा, "जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो परिस्थितियां मुश्किल थीं। मेरे पास संयम के साथ बल्लेबाजी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। विजय ने अच्छी बल्लेबाजी कीए लेकिन वह दुर्भाग्वश वह रन आउट हो गए। हमने केदार जाधव और धोनी का विकेट भी जल्द गंवा दिया।"
आस्ट्रेलिया को आखिरी छह गेंदों पर जीत के लिए 11 रन बनाने थे लेकिन शंकर ने इस ओवर में दो विकेट लेकर भारत को रोमांचक जीत दिला दी।
कोहली ने कहा, "मैं 46वें ओवर में विजय से गेंदबाजी कराने की सोच रहा था। इसके लिए मैंने रोहित और धोनी से बात की लेकिन उन्होंने शमी और बुमराह पर भरोसा करने के लिए कहा। उनका कहना था कि अगर बुमराह और शमी एक-दो विकेट और निकाल लेते हैं तो हम मैच में और हावी हो जाएंगे और ठीक ऐसा ही हुआ।"
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Jasprit bumrah - Tesst
WATCH क्रिकेट वर्ल्ड को मिला एक और जसप्रीत बुमराह, देखकर हर कोई हैरान
RECORD: जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में बन सकते हैं टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज
WATCH बुमराह ने 19वें ओवर की यादगार गेंदबाजी को लेकर बताई कहानी, कैसे कर पाया इतनी अच्छी गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह का बड़ा खुलासा,ऐसे की खतरनाक यॉर्कर गेंद फेंकने में महारथ हासिल
भारत का यह खिलाड़ी 2019 वर्ल्ड कप में विरोधी टीमों के लिए बनेगा सबसे बड़ा खतरा,सचिन का एलान
ऐसे 5 गेंदबाज जो वर्ल्ड कप 2018 में ले सकते है सबसे ज्यादा विकेट, दो खिलाड़ी टीम इंडिया के
Mohammed Siraj,Siddarth Kaul in Indian limited overs squad, Jasprit Bumrah rested
UPDATE: जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड दौरे से हुए बाहर,मोहम्मद सिराज को मिला मौका
BREAKING: जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए, इस खिलाड़ी को मिली जगह
क्रिकेट आस्ट्रेलिया की 'टेस्ट टीम ऑफ द इअर' में कोहली, बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने किया खुलासा, वनडे डेब्यू के बाद 2 साल तक इस चीज का था इंतजार
विराट कोहली ने जीत के बाद बांधे जसप्रीत बुमराह की तारीफों के पुल,कह डाली ऐसी बात
Match Report: India beat Australia by 137 runs in 3rd test, lead series 2-1
Melbourne Test, Day 4 Report: India vs Australia
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31