Jasprit bumrah: Cricket News & Match Updates
बुमराह का गैरपारंपरिक एक्शन उन्हें खतरनाक बनाता है : भरत अरुण
मेलबर्न, 29 दिसम्बर - भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने शनिवार को कहा कि जसप्रीत बुमराह का गैरपारंपरिक एक्शन उन्हें खतरनाक गेंदबाज बनाता है।
बुमराह ने यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर आस्ट्रेलिया के साथ जारी तीसरे मैच की पहली पारी में छह विकेट अपने नाम किए थे जबकि दूसरी पारी में वह दो विकेट ले चुके हैं।
दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में अरुण ने कहा, "बुमराह को जो चीज अलग बनाती है वो है उनका अलग गेंदबाजी एक्शन। शायद बल्लेबाज उनकी गेंदों को देरी से पकड़ पाते हैं और इसलिए वह खतरनाक होते हैं। जाहिर सी बात है एक तेज गेंदबाज का लगातार 145 या उससे ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी करना आसान नहीं है। आपको अपने हाथों में काफी ताकत की जरूरत होती है।"
उन्होंने कहा, "हमें टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले ही बुमराह को लेकर काफी आत्मविश्वास था कि वह काफी अच्छा करेंगे क्योंकि वह अलग हैं और काफी बल्लेबाजों को उन्हें पकड़ने में मुश्किल होती है।"
बुमराह ने अभी तक इस मैच में कुल आठ विकेट अपने नाम किए हैं।
अरुण ने कहा, "जब वह अंडर-19 स्तर पर खेल रहे थे तब मैंने उनके साथ काम किया था। मैंने एनसीए में भी उनके साथ काम किया है। मुझे लगता है कि बुमराह अपने एक्शन से ज्यादा पेस पैदा करने में सक्षम हैं, लेकिन वह अपने शरीर पर ज्यादा दबाव डालते हैं।"
उन्होंने कहा, "यह चुनौती है और हमने इस पर फिजियो से बात की है। हमें इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हमें उन पर काम करने की जरूरत है ताकि वह काफी मजबूत बन सकें।"
गेंदबाजी कोच ने कहा, "वह उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने घरेलू टूर्नामेंट्स में काफी अच्छा किया है। इसलिए हमें लगा कि उन्हें मौका देना चाहिए।"
अरुण ने साल 2018 को भारतीय तेज गेंदबाजों के लिए काफी बेहतर बताया है।
उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर यह साल तेज गेंदबाजों के नाम रहा। दक्षिण अफ्रीका के दौरे से ही हमने यह देखा, इंग्लैंड दौरे पर ही हमने देखा और इस दौरे पर भी देख रहे हैं। मुझे अभी पता चला कि उन्होंने वेस्टइंडीज के तिगड़ी को पछाड़ा है।"
अरुण ने कहा, "यह काफी मेहनत को काम है। मेरा मानना है कि अगर आप चाहते हैं कि वह लंबे समय तक खेलें तो देखरेख की जरूरत होती है।"
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Jasprit bumrah - Tesst
IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में भी किया कमाल, कोच रवि शास्त्री के रिकॉर्ड की बराबरी की
Jasprit Bumrah credits Rohit Sharma for slow yorker idea
मेलबर्न टेस्ट मेें कमाल की गेंदबाजी करने का श्रेय जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा को दिया
जसप्रीत बुमराह ने एक दिन में ही तोड़ दिए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, हर कोई है हैरान
जसप्रीत बुमराह का खुलासा, इस दिग्गज ने दी सलाह जिसके कारण फेंक पाया इतनी अच्छी यॉर्कर
डेब्यू कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह, तोड़ दिया सभी का रिकॉर्ड
IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह के ‘सिक्सर’ से ऑस्ट्रेलिया 151 रनों पर ढेर,भारत दोबारा बल्लेबाजी करने उतरा
3rd Test: Jasprit Bumrah strikes twice to reduce Australia to 89/4
मिचेल जॉनसन हुए खफा, बुमराह के बारे में झुठी खबर बनानें वालों के लिए लिखी ऐसी बात
Jasprit Bumrah reminds me of Jeff Thomson, says Dennis Lillee
विराट कोहली एक प्रेरणादायक कप्तान हैं : बुमराह
WATCH जसप्रीत बुमराह की आग उगलती गेंद से सकपका गए मार्कस हैरिस, गेंद सीधे जाकर लगी हेलमेट पर
IND vs AUS: टीम इंडिया इतिहास रचने से 4 विकेट दूर,ऑस्ट्रेलिया भोजनकाल तक 6 विकेट पर 186 रन
Virat Kohli, Jasprit Bumrah retain top spots in ICC ODI rankings
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31