Karim janat news
Advertisement
Fact Check: क्या अफ़ग़ान क्रिकेटर रहमत शाह की हो गई मौत? मौत की झूठी ख़बरों से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
By
Shubham Sharma
May 17, 2026 • 14:03 PM View: 151
अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर रहमत शाह को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बड़ी गलतफहमी फैल गई है। कई लोग ये दावा करने लगे कि 32 साल के रहमत शाह का निधन हो गया है। देखते ही देखते ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। लेकिन आखिर में इस घटना की सच्चाई कुछ और ही निकली।
दरअसल, ये पूरा मामला एक इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ। अफगानिस्तान के क्रिकेटर करीम जन्नत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शोक संदेश शेयर किया था। पोस्ट पश्तो भाषा में थी, जिसेकई लोगों ने गलत तरीके से ट्रांसलेट कर लिया। इसी वजह से लोगों को लगा कि रहमत शाह अब इस दुनिया में नहीं रहे। असल में करीम जन्नत ने रहमत शाह की नहीं, बल्कि उनकी मां के निधन पर दुख जताया था।
TAGS
Rahmat Shah Death Viral Instagram Post Afghanistan Cricket Team Karim Janat News Cricket Rumours Rahmat Shah Mother Social Media Viral Cricket Latest Update
Advertisement
Related Cricket News on Karim janat news
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement