Kkr pbks weather news
Advertisement
क्या KKR vs PBKS मैच में बारिश बनेगी विलेन? यहां जानिए कैसा रहेगा कोलकाता में मौसम का हाल
By
Shubham Yadav
April 06, 2026 • 13:19 PM View: 245
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार, 06 अप्रैल को ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
IMD के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच पर बारिश का असर पड़ने की बहुत ज़्यादा संभावना है, जिससे मैच छोटा भी हो सकता है। IMD ने मैच से पहले कहा, "राज्य में तूफ़ानों का एक और दौर आने की संभावना है, जिसमें रविवार से गुरुवार तक ओले और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश की तीव्रता और फैलाव मंगलवार और बुधवार को अपने चरम पर होने की उम्मीद है। मंगलवार को मौसम और भी ज़्यादा खराब होने की उम्मीद है।"
TAGS
KKR PBKS Weather News IPL 2026 Update Kolkata Rain Alert Match Delay IPL Cricket Weather News IPL Match Update Rain News Cricket
Advertisement
Related Cricket News on Kkr pbks weather news
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement