Kkr vs lsg match
VIDEO: अजिंक्य रहाणे ने मारा गज़ब का छक्का, हाथ से छूट गया बैट लेकिन मिले 6 रन
आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए जिसका मतलब ये है कि लखनऊ को टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल करने के लिए 182 रन बनाने होंगे। केकेआर को इस स्कोर तक पहुंचाने में उनके कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी अहम भूमिका निभाई।
रहाणे ने आउट होने से पहले 24 गेंदों में 41 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और 2 छक्के भी लगाए। इन दो में से एक छ्क्का तो ऐसा था जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। आवेश खान की बॉल पर रहाणे ने जब पॉइंट के ऊपर से छक्का लगाया तो उनके हाथ से बल्ला भी छूट गया लेकिन उनके शॉट में इतनी शानदार टाइमिंग थी कि बल्ला हाथ से छूटने के बावजूद उन्हें 6 रन मिल गए। उनके इस शॉट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Related Cricket News on Kkr vs lsg match
-
KKR vs LSG Match 15, IPL 2026: Preview, Predicted XIs, Player Tips & Match Prediction
Get all details for KKR vs LSG IPL 2026 Match 15: match timings, venue, probable playing XIs, key players to watch, live streaming info, pitch report, and expert tips. ...
-
KKR vs LSG Match Prediction, IPL 2026: कौन जीतेगा कोलकाता vs लखनऊ का मुकाबला? पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI…
KKR vs LSG Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच गुरुवार, 09 अप्रैल को ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में ...
-
KKR vs LSG Dream11 Prediction Match 21, IPL 2025
The next game of the TATA IPL 2025 will be played between Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants on Tuesday at Eden Gardens, Kolkata. ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31