Kohli fans
VIDEO: विराट कोहली को पहली बार सामने देखकर रो पड़ी फैनगर्ल, रोके नहीं रुके आंखों से आंसू
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला है लेकिन इस मैच से पहले, एक दिल छू लेने वाला फैन मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में विराट कोहली की एक बहुत बड़ी फैन, जब पहली बार अपने आइडल को सामने से देखती है तो वो इतनी इमोशनल हो जाती है कि उसकी आंखों से आंसू निकल आते हैं।
ये नजारा उस समय देखने को मिला जब इस बड़े मुकाबले से पहले कोहली अपनी प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी कैमरामैन ने स्टैंड्स में बैठी एक युवा फैन पर कैमरा घुमाया तो वो फैनगर्ल रोती हुई नजर आई। विराट कोहली को पहली बार इतनी करीब से देखने के बाद, उसकी आंखों में आंसू आ गए। दरअसल, ये उसकी खुशी और उत्साह के आंसू थे जिन्हें वो रोक नहीं पा रही थी। ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Related Cricket News on Kohli fans
-
VIDEO: 'विराट कोहली ज़िंदाबाद', कराची स्टेडियम के बाहर फैन ने बना दिया माहौल
भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली को जितना प्यार अपने देश में मिलता है उतना ही प्यार उन्हें विदेश और पड़ोसी देश में भी मिलता है। इसका एक ताजा उदाहरण ...
-
VIDEO: रणजी मैच को फैंस ने बना दिया इंटरनेशनल मैच, हज़ारों की भीड़ ने लगाए कोहली-कोहली के नारे
दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच को देखने के लिए हजारों की गिनती में फैंस दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। कई वीडियो इस समय ...
-
WATCH: 'जब तक विराट कोहली है हम कभी ट्रॉफी नहीं जीत सकते', हार के बाद फैंस ने निकाला…
केकेआर के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद आरसीबी के फैंस विराट कोहली पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि जब तक विराट कोहली टीम में ...
-
WATCH: अकाय के जन्म पर पाकिस्तान में भी जश्न का माहौल, फैंस ने मिठाई बांटकर मनाई विराट के…
विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं और जैसे ही उन्होंने अपने बेटे के जन्म की खबर को सार्वजनिक किया उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। यहां ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31