Kolkata knight riders vs lucknow super giants
कौन हैं Mukul Choudhary? 21 साल के युवा बल्लेबाज ने हारे हुए मैच में आखिरी गेंद पर दिलाई LSG को रोमांचक जीत
आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में गुरुवार (9 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की, जिसमें 21 साल के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी हीरो बनकर उभरे।
मुकुल चौधरी ने इस मुकाबले में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन की धमाकेदार पारी खेली और हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया। जब वह क्रीज पर आए, तब पारी का 13वां ओवर चल रहा था और LSG 104 रन के स्कोर पर 5 अहम विकेट खो चुका था। कुल मिलाकर टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। यही नहीं इसके बाद भी विकेट गिरते रहे, लेकिन मुकुल ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी।
Related Cricket News on Kolkata knight riders vs lucknow super giants
-
VIDEO: आवेश खान की रफ्तार के आगे बेबस हुए रिंकू सिंह, क्लीन बोल्ड कर LSG के गेंदबाज ने…
आईपीएल 2026 के मुकाबले में आवेश खान ने अपनी जबरदस्त गेंद से LSG को बड़ा बड़ा झटका दिया। उन्होंने रिंकू सिंह को ऐसी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया, जिसे खेलना ...
-
IPL 2026: Digvesh Rathi के कैच ने मचाया बवाल, Finn Allen की विकेट पर उठे सवाल; देखें VIDEO
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डर दिग्वेश राठी ने कोलकाता नाइट ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31