Laila faisal
कौन है लैला फैसल? अभिषेक की बहन की शादी में नजर आई रूमर्ड गर्लफ्रेंड
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा क्रिकेट के मैदान पर तो छाए ही हुए हैं लेकिन इसके साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में उनकी कथित गर्लफ्रेंड लैला फैसल को उनकी बहन कोमल शर्मा की शादी की रस्मों में देखा गया। इस मौके की तस्वीरें लैला ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिसके बाद से फैंस के बीच ये चर्चा और तेज हो गई कि अभिषेक और लैला एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
लैला फैसल दिल्ली की रहने वाली हैं और एक फैशन एंटरप्रेन्योर हैं। वो 'रूही फैजल डिज़ाइन्स' की फाउंडर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में पढ़ाई की है और लंदन के किंग्स कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री ली है। भारत लौटने के बाद उन्होंने मॉडलिंग भी की और कई ब्रांड्स के साथ काम किया। इंस्टाग्राम पर उनके 65.4 हज़ार से अधिक फॉलोअर्स हैं।
Related Cricket News on Laila faisal
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31