Lonwabo tsotsobe
साउथ अफ्रीका के 3 क्रिकेटर मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार, एक तो 2014 के T20 WC में टीम को कर चुका हैं रिप्रेजेंट
साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर्स लोंवाबो सोत्सोबे (Lonwabo Tsotsobe), थमसानका तोलेकील (Thamsanqa Tsolekile) और एथी म्भलाती (Ethy Mbhalati) को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों पर 2015/2016 के टी20 राम स्लैम चैलेंज मैच में फिक्सिंग करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी डायरेक्टरेट फॉर प्रायोरिटी क्राइम इन्वेस्टीगेशन (DPCI) ने की है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, एथी म्भलाती को 18 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि थमसानका तोलेकील और पूर्व तेज गेंदबाज लोनोवो सोत्सोबे को 28 और 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। डीपीसीआई की गंभीर भ्रष्टाचार जांच इकाई ने एक बड़े जांच अभियान के बाद तीनों को गिरफ्तार करने का फैसला किया।
Related Cricket News on Lonwabo tsotsobe
-
Former Pacer Lonwabo Tsotsobe Accuses Graeme Smith Of Racism
Former South Africa fast bowler Lonwabo Tsotsobe said former captain Graeme Smith had threatened to retire if Thami Tsolekile was selected as wicketkeeper in the national squad. Tsotsobe said that ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31