Match tied
Advertisement
SL-A vs IND-A: क्या तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी गलती? सुपर ओवर की जिद ने भारत से छीना 1 बहुमूल्य अंक
By
Ankit Rana
June 15, 2026 • 22:37 PM View: 676
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में (15 जून) को खेला गया वनडे ट्राई नेशन सीरीज का चौथा मुकाबला सोमवार जबरदस्त ड्रामे से भरपूर रहा। मैच का नतीजा आखिरी गेंद तक नहीं निकल सका और दोनों टीमों के स्कोर बराबर रहने के बाद सुपर ओवर खेला गया। हालांकि सुपर ओवर कराने को लेकर मैदान पर काफी देर तक भ्रम की स्थिति बनी रही।
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए की टीम 49.2 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। एक समय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने आठवें विकेट के लिए 104 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। शेडगे ने 66 गेंदों में 72 रन बनाए, जबकि विपराज निगम ने 49 गेंदों में 51 रन की अहम पारी खेली।
Advertisement
Related Cricket News on Match tied
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement