Mi captain update
VIDEO: शादी की खबरों के बीच हार्दिक पांड्या ने दिया सरप्राइज़, KKR के खिलाफ मैच से पहले गर्लफ्रेंड के साथ कोलकाता में हुए लैंड
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या अब मैदान पर वापसी करने के काफी करीब हैं। पिछले दो मैचों से चोट की वजह से बाहर चल रहे हार्दिक कोलकाता पहुंच चुके हैं, जहां मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला खेलना है। खास बात ये रही कि हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए।
हार्दिक पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वो 22 मई को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा सकते हैं ऐसे में उन्हें कोलकाता में देखकर फैंस थोडे़ से हैरान नजर आए। गौरतलब है कि हार्दिक पीठ में खिंचाव यानी बैक स्पाज्म की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके चलते वो टीम के पिछले दो मैच नहीं खेल पाए। उनकी गैरमौजूदगी में पहले सूर्यकुमार यादव और फिर जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी संभाली। हालांकि अब हार्दिक की वापसी से मुंबई इंडियंस को बड़ी राहत मिली है। जब कोलकाता पहुंचने पर हार्दिक से उनकी फिटनेस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ एक शब्द में जवाब दिया, “शानदार।”
Related Cricket News on Mi captain update
-
VIDEO: रोहित शर्मा ने लिए अजिंक्य रहाणे के मज़े, अपने डांस मूव्स से रहाणे को छेड़ा
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान अजिंक्य रहाणे चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए, लेकिन इसी दौरान रोहित शर्मा का फनी डांस मोमेंट वायरल ...
-
SRH अभिषेक शर्मा को सौंप सकती है बड़ी जिम्मेदारी, पैट कमिंस का IPL 2026 के शुरुआती मैचों में…
आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट से जूझ रहे हैं और शुरुआती मुकाबलों ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31