Mitchell starc ipl 2025
Advertisement
आखिरकार मिचेल स्टार्क ने तोड़ी चुप्पी, बताया- 'IPL के लिए क्यों नहीं लौटे इंडिया?'
By
Shubham Yadav
June 07, 2025 • 13:24 PM View: 382
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) के आखिर कुछ मैचों के लिए इंडिया ना आने के अपने फैसले पर चुप्पी तोड़ी है। पाकिस्तान द्वारा भारत के कई हिस्सों पर हमला करने के बाद आईपीएल को एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर सहमति के बाद 17 मई को टूर्नामेंट फिर से शुरू हो गया था लेकिन कई विदेशी खिलाड़ियों ने कई कारणों से भारत नहीं लौटने का फैसला किया।
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का प्रतिनिधित्व करने वाले मिचेल स्टार्क ने भी टूर्नामेंट के आखिरी चरण से नाम वापस ले लिया। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने खुलासा किया कि घर वापस आने के बाद उनका ध्यान लाल गेंद वाले क्रिकेट पर चला गया क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल 2025 में भाग लेना है।
Advertisement
Related Cricket News on Mitchell starc ipl 2025
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement