Most test wickets: Cricket News & Match Updates
Jasprit Bumrah ने रचा इतिहास, SENA देशों में वसीम अकरम को पछाड़ बने सबसे सफल एशियाई गेंदबाज़
Jasprit Bumrah Record: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुमराह ने वसीम अकरम और अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब एशिया से बाहर इन तेज़ और उछाल भरी पिचों पर सबसे ज़्यादा टेस्ट विकेट लेने का गौरव उनके पास है। रिकॉर्ड क्या है, ये जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
हेडिंग्ले में 17 जून से इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में शनिवार को दूसरे दिन के दूसरे सेशन में गेंद संभालते हुए बुमराह ने इंग्लैंड को शुरुआत में ही झटका दे दिया। अपने पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर ज़ैक क्रॉली को करुण नायर के हाथों स्लिप में कैच कराकर पवेलियन भेजा। फिर जब डकेट और पोप के बीच मजबूत साझेदारी बन रही थी, तब बुमराह ने डकेट की गिल्लियां बिखेर दीं और 122 रन की पार्टनरशिप का अंत किया। Read More...
Related Cricket News for Most test wickets - Tesst
2024ஆம் ஆண்டில் அதிக டெஸ்ட் விக்கெட்டுகளை வீழ்த்திய டாப் 5 வீரர்கள்; இரு இந்திய வீரர்களுக்கு இடம்!
அதிக டெஸ்ட் விக்கெட்டுகள்: அஸ்வினை பின்னுக்கு தள்ளினார் லையன்!
पैट कमिंस ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले कप्तान बने
नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले तीसरे AUS गेंदबाज बने, तोड़ा महान कर्टनी वॉल्श का महारिकॉर्ड
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31