Ms dhoni on champions trophy 2025
Advertisement
VIDEO: धोनी की हरकत पर भड़के फैंस, रिपोर्टर को नहीं दिया चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर रिएक्शन
By
Shubham Yadav
March 13, 2025 • 12:23 PM View: 507
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अक्सर सोशल मीडिया और विवादों से दूर रहते हैं लेकिन ना चाहते हुए भी धोनी इस समय नए विवाद में फंसते दिख रहे हैं। भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद करोड़ों फैंस धोनी के पहले रिएक्शन का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन जब रिपोर्टर ने धोनी से भारत की 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर टिप्पणी मांगी तो उन्होंने कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया।
उनके इनकार करने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मेन इन ब्लू ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी जीत हासिल की जिससे वो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम बन गए। भारत की जीत पर कई पूर्व क्रिकेटर्स और सेलिब्रिटीज़ ने रिएक्शन दिया लेकिन धोनी ने रिएक्शन नहीं दिया।
Advertisement
Related Cricket News on Ms dhoni on champions trophy 2025
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement