Ms dhoni will play ipl 2026
Advertisement
क्या IPL 2026 खेलेंगे एमएस धोनी? थाला ने खुद दिया सवाल का जवाब
By
Shubham Yadav
April 08, 2025 • 11:48 AM View: 641
भारत के क्रिकेट दिग्गज एमएस धोनी इस समय आईपीएल 2025 में खेल रहे हैं लेकिन फैंस अभी से इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि क्या धोनी अगले आईपीएल यानि आईपीएल 2026 में भी खेलेंगे या नहीं? अब इस सवाल का जवाब किसी और ने नहीं बल्कि खुद थाला ने दिया है। धोनी ने साफ किया कि उनके पास अगले सीजन में खेलने का फैसला करने के लिए अभी 10 महीने का समय है।
अभी तक मौजूदा सीजन में एमएस धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और इस समय सीएसके की टीम अंक तालिका में 4 मैचों में 1 जीत और 3 हार के साथ नौवें स्थान पर है। ऐसे में बाकी बचे 10 लीग मैचों में अगर धोनी का बल्ला चलता है तो उनकी टीम का प्रदर्शन भी सुधरता हुआ दिखेगा।
Advertisement
Related Cricket News on Ms dhoni will play ipl 2026
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement
ਸੱਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੜ੍ਹੀ ਗਈ ਖ਼ਬਰਾਂ
-
- 18 hours ago