Ms dhoni
विराट कोहली ने कही ऐसी बात, 38 साल के धोनी का कोई विकल्प नहीं है !
14 सितंबर। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को एक बार फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है और कहा है कि 38 साल के इस खिलाड़ी का कोई विकल्प नहीं है। कोहली ने साथ ही कहा कि धोनी ने कई बार बताया है कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है।
विश्व कप के बाद धोनी ने विंडीज दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था और अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी नहीं हैं।
मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, "आप चाहे मानें या नहीं अनुभव हमेशा से मायने रखता है। कई खिलाड़ियों ने अतीत में इस बात को साबित किया है कि उम्र महज एक आंकड़ा भर है। यहां तक की धोनी ने भी अपने करियर में इस बात को कई बार साबित किया है।"
कोहली ने कहा, "एक बात उनमें सबसे अच्छी है कि वह हमेशा पहले भारतीय क्रिकेट के बारे में सोचते हैं। कब संन्यास लेना है यह उनका निजी फैसला है। किसी को इस मसले पर अपने विचार नहीं देने चाहिए।"
हालिया दौर में धीमी बल्लेबाजी के कारण धोनी आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। कई पूर्व खिलाड़ियों का कहना था कि धोनी को अब संन्यास ले लेना चाहिए।
कोहली ने भी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर धोनी और अपनी एक तस्वीर साझा कर संन्यास की खबरों को हवा दी थी जिसे बाद में धोनी की पत्नी साक्षी ने खारिज कर दिया था।
कोहली ने उस फोटो को लगाने के पीछे अपनी मंशा के बारे में कहा, "मेरे दिमाग में ऐसा कुछ नहीं था। मैं अपने घर में बैठा था और फोटो अपलोड कर रहा था। इसी दौरान मैंने वो फोटो अपलोड कर दी। वो फोटो फिर खबर बन गई। यह मेरे लिए एक सीख थी कि जो मैं अपने बारे में सोचता हूं यह दुनिया वैसा नहीं सोचती।"
उन्होंने कहा, "वो मैच मेरे लिए खास था। मैंने उसके बारे में कभी खुलकर बात नहीं की थी इसलिए मैंने वो फोटो अपलोड कर दी, लेकिन लोगों ने उसे अन्यथा ले लिया।"
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज को लेकर कोहली ने कहा, "हम उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जिन्होंने बीते दो साल में घरेलू क्रिकेट, टी-20 और आईपीएल में अच्छा किया है। यह एक तरह की चीजों पर न बने रहकर टीम के लिए अलग-अलग तरह के संयोजन को खोजने की बात है। अगर दूसरी टीमें नंबर-9 तक बल्लेबाजी कर सकती हैं तो हम क्यों नहीं? जो भी फैसले लिए गए हैं वो भविष्य को देखकर लिए गए हैं।"
उन्होंने कहा, "शुरुआती दो या तीन टी-20 सीरीज हमें हर स्थिति को परखने का मौका देंगी। निश्चित तौर पर हमारे दिमाग में टी-20 विश्व कप-2020 का रोडमैप है।
Related Cricket News on Ms dhoni
-
धोनी के साथ वाली फोटो को शेयर करने के बाद जो हुआ उसको लेकर कोहली ने कही अब…
14 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 12 सितंबर को धोनी को लेकर एक फोटो पोस्ट की थी जिसके बाद हर तरफ धोनी के संन्यास की चर्चा होने ...
-
IND vs SA: रोहित शर्मा इतिहास रचने के करीब, टी-20 सीरीज में तोड़ेगे एमएस धोनी का खास रिकॉर्ड
14 सितंबर,नई दिल्ली। रविवार (15 सितंबर) से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज का शुरूआत होगी। सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में होगा। दूसरा टी-20 ...
-
धोनी के रिटायरमेंट वाली खबर पर वाइफ साक्षी का आया ऐसा रिएक्शन !
13 सितंबर। 12 सितंबर यानि गुरूवार के दिन विराट कोहली ने धोनी को लेकर एक यादगार ट्विट किया जिसके बाद सोशल साइट्स पर चर्चा होने लगी कि धोनी रिटायरमेंट का ऐलान ...
-
धोनी के रिटायरमेंट वाली खबर को लेकर एमएसके प्रसाद ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा बयान !
12 सितंबर। धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 15 सितंबर से धर्मशाला में टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे। आपको ...
-
कोहली ने धोनी को लेकर पुराने मैच की यादें ताजा की
नई दिल्ली, 12 सितम्बर| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 2016 में हुए टी-20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच की यादें ताजा की जिसमें महेंद्र ...
-
विराट के ट्विट के बाद धोनी के रिटायरमेंट की हो रही है चर्चा, फैन्स हो रहे हैं इमोशनल…
12 सितंबर। इस समय धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 15 सितंबर से धर्मशाला में टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलने मैदान ...
-
Virat Kohli recalls game when MS Dhoni made him run like a fitness test
New Delhi, Sep 12: India skipper Virat Kohli on Thursday recalled the 2016 World T20 clash against Australia when M.S. Dhoni made him "run like in a fitness test". "A game ...
-
अचानक से कोहली को याद आए धोनी, याद दिलाई 2016 वर्ल्ड टी-20 के मैच की एक दिलचस्प घटना…
12 सितंबर। इस समय धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 15 सितंबर से धर्मशाला में टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलने मैदान पर ...
-
क्रिकेट से दूर धोनी अपनी क्यूट बेटी संग स्विमिंग पूल में दिखे, साथ में हार्दिक पांड्या भी आए…
12 सितंबर। भले ही इस समय धोनी भारतीय क्रिकेट टीम से दूर हैं लेकिन फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं। एक तरफ जहां धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से ...
-
ऋषभ पंत ने खराब फॉर्म को लेकर तोड़ी चुप्पी,धोनी को लेकर दिया दिल जीतने वाला बयान
कोलकाता, 11 सितम्बर | भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बुधवार को कहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी का सम्मान करते हैं और जब पूर्व कप्तान के ...
-
पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने एमएस धोनी के भविष्य को लेकर दिया ये बड़ा बयान
नई दिल्ली, 8 सितम्बर | पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने कहा कि चयनकर्ताओं को विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर चर्चा करना चाहिए। कुंबले का ...
-
Virat Kohli becomes India's most successful Test captain
Kingston (Jamaica), Sep 3: Skipper Virat Kohli added yet another feather to his cap as he became India's most successful captain in the longest format of the game after his team ...
-
Rishabh Pant beats MS Dhoni to script new Test milestone
Kingston (Jamaica), Sep 2: Wicketkeeper-batsman Rishabh Pant has gone past former skipper Mahendra Singh Dhoni to become the fastest Indian stumper to claim 50 wicket-keeping dismissals in Test cricke ...
-
सौरव गांगुली ने कहा, ऋषभ पंत स्पेशल खिलाड़ी लेकिन धोनी जैसा बनने में लगेगा काफी समय
1 सितंबर,नई दिल्ली। वेस्टइंडीज दौरे पर तीनों फॉर्मेट में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया गया। लेकिन टी-20 सीरीज में जड़े गए एक अर्धशतक के अलावा उन्होंने कोई ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31