Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
भारत से मिली हार के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान ने कहा, विराट की कप्तानी में दमदार है टीम इंडिया
रांची, 22 अक्टूबर | दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने माना कि भारत ने उन्हें तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में चारों खाने चित्त कर दिया। भारतीय ने मंगलवार को अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते यहां दक्षिण अफ्रीका को सीरीज आखिरी मैच में पारी और 202 रनों से करारी शिकस्त दी।
भारत ने इस दमदार जीत के साथ ही टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
मैच के बाद डु प्लेसिस ने कहा, "यह सीरीज हमारे लिए बहुत कठिन रही, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जब हम अगली बार भारत का दौरा करें तब हम बेहरत तैयारी के साथ आए। भारत का दौरा सबसे मुश्किल होता है और आंकड़ें इस बात का प्रमाण हैं।"
डु प्लेसिस ने कहा, "विराट के नेतृत्व में इस टीम को मात देना सच में बहुत मुश्किल है। चाहे वो बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फील्डिंग। हमें इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।"
मेहमान टीम के कप्तान ने भारत के तेज गेंदबाजों की भी तारीफ की।
डु प्लेसिस ने कहा, "भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया। हमारे तेज गेंदबाजा 30-40 मिनट के लिए अच्छे थे, लेकिन उनके दिन भर अच्छी गेंदबाजी करने में सक्षम थे।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि गेंदबाज का कौशल सीरीज में महत्वपूर्ण साबित हुआ है। यदि आप उन गेंदबाजों को देखें जो इस सीरीज में सफल हुए हैं, वे सभी गेंद को स्किड कराने में सफल रहे हैं जो कि महत्वपूर्ण है लेकिन वे ज्यादातर सही इलाके में गेंदबाजी करने में भी कामयाब रहे हैं।"
Related Cricket News for Ms dhoni - Tesst
VIDEO भारतीय टीम से मिले धोनी, फिर इस बिंदास अंदाज के साथ अपने न्यू कार निसान जोंगा में सवार होकर निकले घर
बीसीसीआई टीम के कार्यभार सम्भालते ही सीओए काम बंद कर देगा : सुप्रीम कोर्ट
Dhoni joins team post SA series win in Ranchi
Ranchi Test: Dhoni likely to watch Ind-SA game on Saturday
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद धोनी का रहा था ऐसा इमोशनल रिएक्शन, खुलकर कही अपनी बात
Will speak to selectors about MS Dhoni on Oct 24: Sourav Ganguly
I too feel angry but have learnt to control emotions: MS Dhoni
रिटायरमेंट से पहले क्रिकेट के इन 3 विश्व रिकॉर्ड को धोनी तोड़ पाएंगे ? कहना मुश्किल है, जानिए !
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट मैच के दौरान मिलेगा भारत को धोनी का सपोर्ट, फैन्स के लिए खुशखबरी
Call on retirement is entirely up to him: Shane Watson on MS Dhoni
विराट कोहली सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारतीय कप्तान बने,तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
अब कोच रवि शास्त्री ने धोनी के फ्यूचर प्लान को लेकर कही ऐसी बात, वापसी करना है तो सबसे पहले करें ऐसा काम !
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने धोनी- कोहली में से इसे माना वनडे का बेस्ट कप्तान !
Dhoni, Paes play charity football match in Mumbai
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31