Ms dhoni
धोनी द्वारा अंपायर के साथ मैदान पर जाकर बहसबाजी करने को लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने की आलोचना
जयपुर, 12 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में महेंद्र सिंह धोनी का अम्पायर के साथ विवाद हुआ जिसे लेकर पूर्व खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर की है।विवाद के कारण धोनी पर जुर्माना भी लगाया गया और उनकी 50 प्रतिशत मैच फीस काट ली गई।
चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर अम्पायर उल्हास गांधे ने बेन स्टोक्स की फुल टॉस गेंद को बीमर मानकर नो बॉल दिया लेकिन तुंरत ही वह इससे मुकर गए। इसके बाद, जडेजा अम्पायर से बात करने लगे। तब तक धोनी सीएसके के डगआउट से उठकर मैदान में आ गए। वह काफी गुस्से में दिख रहे थे। उन्होंने दोनों मैदानी अम्पायरों से बहस भी की, लेकिन दोनों अम्पायर अपने फैसले पर कायम रहे और चेन्नई को नो बॉल नहीं मिली। हालांकि, चेन्नई यह मैच चार विकेट से जीतने में कामयाब रहा।
इंग्लैंड के कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट किया, "यह क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है.एक कप्तान को डगआउट से बाहर आकर पिच पर नहीं पहुंचना चाहिए।"
आस्ट्रेलिया के पेर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर ने कहा, "मैं नहीं कह सकता कि मैंने ऐसा होते हुए पहले कभी देखा है। आप कभी भी कप्तान को पिच पर आकर अम्पायर से चर्चा करते हुए नहीं देखेंगे। अविश्वसनीय।"
पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने भी स्लेटर की बातों को दोहराते हुए कहा, "उनके पास चौथे अम्पायर और मैच रैफरी से बात करने का पूरा अधिकार है, लेकिन मैच के बीच में इस तरह से मैदान पर आना सही नहीं है। आपके साथ गलत हुआ है, यह सोचकर आप वो चीजें नहीं कर सकते जिसकी आपको आज्ञा न हो।"
Related Cricket News on Ms dhoni
-
VIDEO जडेजा ने मारा हैरान करने वाला छक्का तो धोनी ने ऐसा मजाक कर हर किसी का दिल…
2 अप्रैल। मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के बेहद रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स ...
-
IPL 2019: राजस्थान के खिलाफ मिली रोमांचक जीत में धोनी-जडेजा ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते ...
-
राजस्थान के खिलाफ जीत के बाद भी धोनी इस वजह से नहीं हैं खुश, टीम के बारे में…
जयपुर, 12 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार को चार विकेट से जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी ...
-
IPL 2019: लाइव मैच में अंपायर से भिड़ना कप्तान धोनी को पड़ा भारी,मिला ये सजा
जयपुर, 12 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अम्पायर के निर्णय पर आपत्ती जताने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के ...
-
MS Dhoni loses cool in 100th win, former stars unhappy
Jaipur, April 12 (CRICKETNMORE): Mahendra Singh Dhoni's 100th Indian Premier League (IPL) win against the Rajasthan Royals (RR) was marred by an incident where he lost his cool dramatically toward ...
-
Enjoy win, but learn from mistakes: MS Dhoni to team
Jaipur, April 12 (CRICKETNMORE): Not keen to get into on-field controversy that saw Chennai Super Kings skipper M.S. Dhoni lose his cool and walk onto the field to confront an ...
-
MS Dhoni fined 50% match fee for confronting umpires
Jaipur, April 12 (CRICKETNMORE): Chennai Super Kings captain MS Dhoni has been fined 50 per cent of his match fee for breaching the IPL Code of Conduct during his team's ...
-
लाइव मैच में अंपायर से बदसूलूकी करने पर धोनी को सुनाई गई सजा, दिया गया ऐसा दंड
12 अप्रैल। अंपायर से बीच मैदान पर जाकर बहस करने के बाद मैच रेफरी ने एक फैसला लेते हुए धोनी पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा दिया है। ...
-
IPL 2019: अंपायर की गलती से भड़के धोनी, बीच- मैदान में घूसकर अंपायर को लगाई फटकार
11 अप्रैल। सीएसके की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच को 4 विकेट से जीतने में सफलता पाई। आखिरी गेंद पर मिचेल सेंटनर ने बेन स्टोक्स की गेंद पर ...
-
Dhoni fans ensure CSK has support in away ties: Dwayne Bravo
Chennai, April 11 (CRICKETNMORE): Mahendra Singh Dhoni is a legend in his own right and Chennai Super Kings all-rounder Dwayne Bravo feels while people talk about passionate fans that Chennai ...
-
Discuss my game with MS Dhoni while playing TT: Deepak Chahar
Chennai, April 10 (CRICKETNMORE): Deepak Chahar was scolded by Mahendra Singh Dhoni for bowling two no-balls off the first two balls of the 19th over of the Indian Premier League ...
-
IPL hectic scheduling takes toll on MS Dhoni
Chennai, April 10 (CRICKETNMORE): The hectic schedule of the Indian Premier League (IPL) was on full display when Mahendra Singh Dhoni posted a picture of him sleeping on the floor ...
-
IPL 2019 Match 25th: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ( मैच प्रिव्यू)
जयपुर, 10 अप्रैल | विजय रथ पर सवार मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स गुरुवार को यहां सवाईमान सिंह स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के ...
-
केकेआर से मिली जीत के बाद हरभजन सिंह और इमरान ताहिर को पुरानी वाइन कहकर संबोधित किया
चेन्नई, 10 अप्रैल| कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31