Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
फाइनल में हार के बाद धोनी ने कही ये बात, दोनों टीम फाइऩल में एक दूसरे के साथ आखिरी तक ऐसा करती रही
हैदराबाद, 13 मई | आईपीएल के 12वें सीजन के फाइनल में मुम्बई इंडियंस के हाथों मिली एक रन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि दोनों टीमों ने कई गलतियां कीं और एक समय दोनों एक दूसरे को ट्रॉफी की 'पासिंग' कर रही थीं।
चेन्नई की टीम 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक रन पीछे रह गई। इस तरह मुम्बई ने चौथी बार यह खिताब अपने नाम किया जबकि चेन्नई का चौथी बार खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका। इस सीजन में चेन्नई और मुम्बई के बीच यह चौथा मुकाबला था, जिसमें हर बार मुम्बई की जीत हुई।
राजीव गांधी स्टेडियम में हुए इस मैच के बाद धोनी ने कहा, "एक टीम के तौर पर हमारे लिए यह काफी अच्छा सीजन रहा। हमें यह सोचना होगा कि हम फाइनल में किस तरह पहुंचे और फाइनल में किस तरह खेले। हमारे लिए मध्यक्रम एक बार भी नहीं चमका लेकिन फिर भी हम फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।"
धोनी ने कहा कि यह देखना काफी रोचक रहा कि फाइनल में दोनों टीमों ने किस तरह से कई गलतियां कीं और एक दूसरे को ट्रॉफी पास करती रहीं।
धोनी ने कहा, "हम एक दूसरे को ट्रॉफी पास कर रहे थे। हमने कई गलतियां कीं। मुम्बई की टीम ने भी ऐसा ही किया। अब गलतियों की दौड़ में जीत उसी की हुई, जिसने एक गलती कम की।"
धोनी ने कहा कि फाइनल मुकाबला शानदार रहा। बकौल चेन्नई कप्तान, "यह काफी अच्छा फाइनल रहा। काफी करीबी था। अंतिम गेंद पर फैसला हुआ। इससे बेहतर और क्या हो सकता था। इसके बावजूद हमें यह देखना होगा कि हमें सुधार की कहां जरूरत है।" Read More...
Related Cricket News for Ms dhoni - Tesst
चेन्नई के हार के बाद धोनी का ऐलान, अगले साल आईपीएल में खेलेंगे या नहीं, दिया ऐसा जबाव
MS Dhoni becomes most successful wicket-keeper in IPL
Fan shares plan on how to tackle CSK ahead of final
Dhoni an era of cricket, not just a player: Hayden
मैथ्यू हेडन ने कहा था सचिन को क्रिकेट का भगवान, अब धोनी के लिए कह दी दिल जीतने वाली बात
Auctioneer recalls Dhoni's sale to CSK before IPL 2008
आईपीएल फाइनल में पहुंचने का श्रेय धोनी ने इन खास खिलाड़ियों को दिया, मैच के बाद कही ऐसी बात
महान बल्लेबाज विवियन रिचर्डस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले सीएसके टीम को दी यह सलाह
Richards wants Dhoni and boys to emulate Liverpool
धोनी और कोहली की कप्तानी में है इस चीज का फर्क,माही के बचपन के कोच ने रखी अपनी बात
क्वालीफाई मैच में मुंबई से हारने के बाद धोनी हुए अपने इन खिलाड़ियों से दुखी, कह डाली ऐसी बात
VIDEO जब शॉट खेलने के दौरान थाला धोनी का बैट हाथ से छूट गया, देखिए फिर क्या हुआ
IPL 2019: मुंबई से हार के बाद कप्तान एमएस धोनी ने कहा,इस वजह से फाइनल में नहीं पहुंची चेन्नई
एमएस धोनी ने रांची जाकर वोट डाला, लोगों से मतदान की अपील की
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31