Murli vijay: Cricket News & Match Updates
पहले उतारा कैप और फिर Thala को गले से लगाया, CSK कैंप से सामने आया MS Dhoni और Murali Vijay का दिल छूने वाला VIDEO
Murli Vijay Hug MS Dhoni Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसके लिए पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) जमकर अभ्यास कर रही है। गौरतलब है कि इसी बीच CSK कैंप से एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें टीम के पूर्व खिलाड़ी मुरली विजय (Murli Vijay), महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को सम्मान देकर उनसे मुलाकात करते नज़र आए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये वीडियो खुद CSK ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुरली विजय जो कि तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल टूर्नामेंट जीते हैं, वो CSK के कैंप में पहुंचते हैं और अपने सभी पुराने साथियों से दिल खोलकर मिलते हैं। इसी बीच जब वो अपने पुराने कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के पास उनसे मिलने जाते हैं तो पहले सम्मान में अपना कैप उतारते हैं और फिर उन्हें गले से लगा लेते हैं। Read More...
Related Cricket News for Murli vijay - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31