Advertisement
Nicholas pooran video: Cricket News & Match Updates
Advertisement
WATCH: मुंबई पहुंचे निकोलस पूरन, लैंड होते ही बोले- 'जय महाराष्ट्र'
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए मुंबई पहुंच चुकी है। दोनों टीमें रविवार 27 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े में आमने-सामने होंगी। लखनऊ के खिलाड़ी जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे उनकी मस्ती शुरू हो गई और इसी कड़ी में युवा बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी ने साथी खिलाड़ी निकोलस पूरन से 'जय महाराष्ट्र' का नारा भी लगवा दिया।
सुपर जायंट्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरन जोर से 'जय महाराष्ट्र' का नारा लगा रहे हैं। आईपीएल 2025 में 377 रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज इस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 204.89 की स्ट्राइक रेट और 47.12 की औसत से रन बनाए हैं, साथ ही चार अर्धशतक भी लगाए हैं। Read More...
Related Cricket News for Nicholas pooran video - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement