Northern superchargers vs birmingham phoenix
Advertisement
VIDEO: हैरी ब्रूक ने पहली ही बॉल पर साउदी को हिला डाला, स्कूप शॉट खेलकर दे मारा छक्का
By
Shubham Sharma
August 16, 2025 • 12:11 PM View: 703
द हंड्रेड के मेंस कॉम्पिटिशन में 14वां मुकाबला नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और बर्मिंघम फिनिक्स के बीच खेला गया जिसे हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली सुपरचार्जर्स ने 36 रनों से जीत लिया। इस मैच में सुपरचार्जर्स के बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला और खुद कप्तान हैरी ब्रूक ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।
शुक्रवार को लीड्स के हेडिंग्ले में बर्मिंघम फीनिक्स के खिलाफ इस मैच में जब ब्रूक अपनी पहली बॉल खेलने के लिए आए तो उन्होंने बिना समय खराब किए पहली ही बॉल पर एक ज़बरदस्त स्कूप शॉट खेलकर हर किसी को हैरान कर दिया। ब्रूक एक घुटने के बल बैठे और स्कूप शॉट खेलते हुए साउदी को छक्का जड़ दिया। उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें देखा जा सकता है कि कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए।
Advertisement
Related Cricket News on Northern superchargers vs birmingham phoenix
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement
ਸੱਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੜ੍ਹੀ ਗਈ ਖ਼ਬਰਾਂ
-
- 6 days ago
-
- 5 days ago
-
- 3 days ago