Odi comeback news: Cricket News & Match Updates
क्या 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे टिम डेविड? ऑस्ट्रेलिया चलने वाला है बड़ी चाल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड टी-20 में तो धमाल मचा ही रहे हैं लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की उनको लेकर प्लानिंग कुछ और ही चल रही है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया डेविड को वनडे टीम में भी शामिल करने के बारे में सोच रहा है ताकि वो उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए इस्तेमाल कर सकें। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने टिम डेविड की वनडे क्रिकेट में संभावित वापसी के दरवाज़े खोल दिए हैं।
ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के रिटायरमेंट के बाद, सेलेक्टर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस पावर-हिटर को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए एक संभावित विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। ये चर्चा ऐसे समय में हो रही है जब ऑस्ट्रेलिया व्हाइट-बॉल क्रिकेट में बदलाव के दौर से गुज़र रहा है। डेविड पहले ही खुद को एक फिनिशप के रूप में साबित कर चुके हैं और ऐसे में वो वनडे में भी ये काम करने के लिए उपयुक्त दावेदार हैं। Read More...
Related Cricket News for Odi comeback news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31