Advertisement
Pak vs sl 2nd test: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: Kusal Mendis को किस्मत ने दिया धोखा! Salman Ali Agha की गेंद पर अजीबोगरीब तरीके से हुए बोल्ड
PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने दुसरी पारी में अच्छी लय दिखाई और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि, उनका विकेट पाकस्तान के अनुभवी बल्लेबाज सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) की एक ऐसी गेंद पर गिरा, जिसे देखकर वह खुद भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए।
यह घटना श्रीलंका की दूसरी पारी के 70वें ओवर में हुई। पाकिस्तान की ओर से सलमान अली आगा गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद लेग स्टंप के बाहर फेंकी। मेंडिस इस गेंद पर घुटने के बल बैठकर स्वीप शॉट खेलने के लिए नीचे आए, लेकिन गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लगकर वापस स्टंप्स की तरफ चली गई। गेंद सीधे लेग स्टंप से टकराई और दोनों गिल्लियां नीचे गिर गईं। Read More...
Kusal Mendis Salman Ali Agha Pakistan Cricket Team Sri Lanka Cricket Team PAK Vs SL 2nd Test Pakistan Vs Sri Lanka Test Series
Related Cricket News for Pak vs sl 2nd test - Tesst
ऐसे कौन Out होता है Saqib Khan? फुल टॉस से डरकर Lahiru Kumara को दिया विकेट; देखें VIDEO
पाकिस्तान-श्रीलंका रावलपिंडी टेस्ट में साकिब खान अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए। लाहिरू कुमारा की फुल टॉस गेंद से घबराकर उन्होंने गेंद से मुंह फेर लिया और LBW होकर विकेट गंवा दिया।
By Nishant Rawat • 16 hours ago
PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान ने पहली पारी में हासिल की 227 रनों की बढ़त, श्रीलंका की हालत खराब
PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। पहली पारी के आधार पर 227 रन की बढ़त हासिल करने के बाद पाकिस्तान ने श्रीलंका की दूसरी पारी में 74 के स्कोर पर 3 विकेट हासिल कर लिए हैं।
By IANS News • 1 day ago
VIDEO: पाकिस्तान के 20 साल के Tayyab Arif बने मैदान पर सुपरमैन, कामिंडु मेंडिस का पकड़ा हैरान करने वाला कैच
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में 20 वर्षीय तैयब आरिफ ने अपनी फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने शॉर्ट कवर पर शानदार डाइव लगाकर कामिंडु मेंडिस का कैच पकड़ा।
By Ankit Rana • 2 days ago
PAK vs SL 2nd Test: श्रीलंका पहली पारी में 98 रन पर हुई ढेर, पाकिस्तान ने पहले दिन ही हासिल की 23 रन की बढ़त
PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शुरुआत की है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार (17 नवंबर) को मुकाबले के पहले दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अपनी घातक गेंदबाजी से श्रीलंका की पहली पारी को महज 98 रन पर समेट दिया।
By Ankit Rana • 2 days ago
PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका! कौन जीतेगा रावलपिंडी वनडे? जानें Match Prediction, Pitch Report और Playing XI
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमें सीरीज में जीत के इरादे से उतरेंगी। जानें पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और मैच प्रेडिक्शन।
By Nishant Rawat • 3 days ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement