Pakistan cricket board: Cricket News & Match Updates
ब्रिस्बेन टेस्ट : वार्नर, लाबुशाने के शतक से आस्ट्रेलिया ने बनाए 580 रन
ब्रिस्बेन, 23 नवंबर (| मार्नस लाबुशाने (185) और डेविड वार्नर (154) के शानदार शतकों की मदद से आस्ट्रेलिया ने गाबा मैदान पर पाकिस्तान के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 580 रन का विशाल स्कोर बना लिया। पाकिस्तान ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 64 रन बना लिए हैं और वह अभी आस्ट्रेलिया के स्कोर से 276 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 240 रन बनाए थे।
दूसरी पारी में स्टंप्स के समय शान मसूद 47 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 और बाबर आजम 33 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने अब तक दो और पैट कमिंस ने एक विकेट हासिल किया है।
इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 312 रन से आगे खेलना शुरू किया। मेजबान टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। लेकिन लाबुशाने ने एक छोर संभाले रखा और अपने करियर का पहला शतक जमाया।
लाबुशाने ने वार्नर के साथ दूसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी करने के बाद मैथ्यू वेड (60) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। लाबुसचांगे ने 279 गेंदों पर 20 चौके लगाए।
वेड ने 97 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया। जोए बर्न्स ने 97, ट्रेविस हेड ने 24, टिम पेन 13 और नाथन लियोन ने नाबाद 13 रन बनाए। स्टीवन स्मिथ इस बार ज्यादा कुछ नहीं कर सके और चार रन बनाकर आउट हो गए।
पाकिस्तान की ओर से लेग स्पिनर यासिर ने चार विकेट लिए। उनके अलावा शाहीन अफरीदी और हैरिस सोहैल को दो-दो जबकि इमरान खान और अपना पदार्पण मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को एक-एक विकेट मिला।
Related Cricket News for Pakistan cricket board - Tesst
Pakistan Cricket Board COO Subhan Ahmad steps down
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला, जानिए प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट !
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस खिलाड़ी पर बॉल टैम्परिंग के लिए लगाया जुर्माना
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बड़ी टीम को दिया अपने देश में T20I सीरीज के लिए आमंत्रित
PCB has invited South Africa for T20I series: Wasim Khan
Ahmed Shehzad fined by Pakistan Cricket Board for ball-tampering
पाकिस्तान के खिलाफ आस्ट्रेलियाई टीम में फेरबदल, इसे बनाया गया नया कप्तान
पाकिस्तान के खिलाफ आस्ट्रेलियाई टीम में फेरबदल, इसे बनाया गया नया कप्तान
Pakistan Cricket Board revokes NOCs issued to players for T10 league
Travis Head hopeful of hitting form ahead of Pak Tests
सरफराज अहमद को पाकिस्तान के कप्तानी पद से हटाने के बाद पीसीबी ने की ऐसी हरकत, मांगनी पड़ी माफी !
PCB commits blunder after sacking Sarfaraz Ahmed
श्रीलंका से हार पर सीनेट कमेटी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर बरसी
पाकिस्तानी क्रिकेटर गरीबी के कारण चला रहा है पिक अप वैन,वीडियो देख मोहम्मद हफीज PCB पर बरसे
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31