Pakistan cricket board: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तान महिला टीम के मुख्य कोच ने इस वजह से अपने पद से इस्तीफा दिया
लाहौर, 4 अक्टूबर | पाकिस्तान महिला टीम के मुख्य कोच मार्क कोलेस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दिया और वह अगले महीने न्यूजीलैंड लौट रहे हैं। मार्क ने अक्टूबर-2017 में कोच पद की जिम्मेदारी संभाली थी और उनका अनुबंध अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप तक के लिए था।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में मार्क के हवाले से लिखा, "मैंने बड़े भारी दिल से अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। अपने काम का मैंने बहुत लुत्फ उठाया। इस समय हालांकि मेरी पारिवारिक जिम्मेदारियां इस तरह की हैं उन्हें मेरी जरूरत है।"
पीसीबी ने इसी बीच आगामी बांग्लादेश सीरीज के लिए बल्लेबाजी कोच इकबाल इमाम को टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है। यह सीरीज लाहौर में 26 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच खेली जाएगी।
पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा, "मैं मार्क के निजी कारणों से पूरी तरह से वाकिफ हूं और उनकी इस बात का सम्मान करता हूं कि काफी दबाव के बाद भी वह पाकिस्तान और उसकी राष्ट्रीय महिला टीम के साथ बने रहे। मैं मार्क का उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"
Related Cricket News for Pakistan cricket board - Tesst
टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में वापस आए शहजाद, अकमल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी, कहा श्रीलंका टीम को दौरे के लिए एक भी पैसा नहीं दिया
तय कार्यक्रम के मुताबिक ही पाकिस्तान का दौरा करेगी श्रीलंका क्रिकेट टीम
Sri Lanka to tour Pakistan as planned
PCB loses millions due to irregularities in first two Pakistan Super League editions
श्रीलंका के साथ होने वाली सीरीज के लिए पाकिस्तान की संभावित टीम घोषित, दो बड़े दिग्गज लिस्ट में नहीं !
श्रीलंकाई शीर्ष खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर आने से मना किया, जावेद मियांदाद का आया ऐसा दो टूक बयान
PCB rules out shifting SL home series to neutral venue
आखिरकार यह बड़ा दिग्गज बना पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया कोच !
पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने एजाज
फिक्सिंग मामले में फंसे पाकिस्तानी बल्लेबाज शर्जील खान फिर से खेल पाएंगे या नहीं, जानिए पूरी डिटेल्स!
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोच मिकी आर्थर को लेकर लिया यह बड़ा फैसला
PCB, franchises wish to conduct 2020 season of Pakistan Super League at home
मिकी आर्थर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31