Pakistan cricket board: Cricket News & Match Updates
भारत- पाकिस्तान के बीच मैच में इस बार इस टीम की होने वाली है जीत, कपिल देव ने बताई अपनी पसंद
12 जून। आईसीसी विश्व कप-2019 का बहुप्रतिक्षित भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को खेला जाना है। भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने कहा है कि इस मैच में भारत मजबूत टीम है और जीत की प्रबल दावेदार भी।
कपिल ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, "हमने इतनी अच्छी क्रिकेट शुरू की और दो बड़े मैच जीते हैं। उम्मीद करते हैं कि ऐसे ही खेलते रहें और साथ ही उम्मीद करते हैं कि बरसात न हो।"
पूर्व कप्तान ने कहा, "हम चाहेंगे कि यह टीम अपनी काबिलियत, अपनी प्रतिभा के अनुसार खेले। मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि वो नहीं जीतेंगे। भारतीय टीम जरूर जीतेगी क्योंकि वो बेहतर खेल रही है। भारत जीत की दावेदार है। हमारे समय में पाकिस्तान फेवरेट हुआ करती थी। आज भारत है, वो बेहतर खेल रही, टॉप पर है। एक ईकाई के तौर पर खेल रही है।"
इस मैच को लेकर पूरे क्रिकेट जगत में काफी उत्साह रहता है। इस बार इस उत्साह में और इजाफा इसलिए भी है क्योंकि पाकिस्तान ने चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल में भारत को मात दी थी। भारत पहली बार किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार पाकिस्तान से हारा था। यह हार सभी को काफी चुभी थी। विश्व कप के मैच को उसी मैच के बदले के रूप में देखा जा रहा है।
विश्व कप में हालांकि भारत का पलड़ा भारी है क्योंकि अभी तक क्रिकेट के महाकुम्भ में भारत और पाकिस्तान 1992 से अभी तक छह बार आमने-सामने हुए हैं और हमेशा भारत ने जीत हासिल की है। Read More...
Related Cricket News for Pakistan cricket board - Tesst
पाकिस्तान को मिली जीत लेकिन मैच के दौरान की गई इस गलती के लिए मिली ये सजा
Trent Bridge 'ticket' fiasco leaves Indian fans concerned
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में श्रीलंका की मेजबानी का प्रस्ताव दिया, 10 साल पहले हुआ था टीम पर हमला
PCB offers to host Sri Lanka for Tests in Pakistan
World Cup: Wives, families of Pak players not to travel with team
आखिरी समय में टीम में शामिल किए जाने पर पाकिस्तान के वहाब रियाज ने कोच मिकी आर्थर पर दिया ऐसा बयान
वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, इस बेहतरीन तेज गेंदबाज को नहीं मिली जगह
भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा आर्मी कैप पहनने पर पाकिस्तान ने आईसीसी से की शिकायत
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों की उड़ रही है ऐसी 'फनी' फजीहत
Sports and politics should be kept separate: Pakistan Cricket Board
सरफराज अहमद पर लगे बैन से निराश हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, कह डाली ऐसी बात
PCB decries Sarfraz's racial slur
एशिया कप 2020 की मेजबानी करेगा ये देश, टी-20 फॉर्मेट में होगा टू्र्नामेंट
एशिया कप 2020 की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिली,इस फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31