Pakistan cricket team: Cricket News & Match Updates
भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा आर्मी कैप पहनने पर पाकिस्तान ने आईसीसी से की शिकायत
9 मार्च। पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने आईसीसी से रांची में आस्ट्रेलिया के साथ तीसरे वनडे मैच में आर्मी कैप पहनने के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौधरी ने भारतीय टीम पर खेल का 'राजनीतिकरण' करने का भी आरोप लगाया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि भारतीय टीम रांची में आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान सेना की कैप पहनकर मैच खेलेगी। ऐसा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया था।
बीसीसीआई ने यह भी कहा था कि अब हर साल भारतीय टीम अपने घर में एक मैच में सेना जैसी कैप पहन कर मैदान पर उतरेगी। इसके पीछे मकसद सेना का सम्मान और उसके द्वारा दिए गए बलिदान को श्रद्धांजलि देना है।
चौधरी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "यह सिर्फ क्रिकेट नहीं है।"
पाकिस्तान के अंग्रजी समाचार पत्र डॉन ने चौधरी के हवाले से लिखा, "कैप पहनकर भारतीय टीम ने इस खेल का राजनीतिकरण किया है।"
उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आईसीसी के समक्ष भारत के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज कराने का भी अनुरोध किया।
चौधरी ने कहा, "अगर भारतीय टीम कैप पहनना बंद नहीं करती है तो पाकिस्तान टीम को भी काली पट्टी बांधकर खेलना चाहिए।"
पाकिस्तान के पत्रकार ओवैस तोहिद और मजहर अब्बास जैसे कई लोगों ने ऐसे ही विचार दिए हैं।
तोहिद ने ट्वीट कर कहा, "विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे महान खिलाड़ियों के साथ भारतीय क्रिकेट टीम में युद्ध उन्माद जैसी स्थिति को देखकर दुखी हूं। हीरो को इस की तरह का काम नहीं करना चाहिए।"
अब्बास ने आर्मी कैप पहनने के फैसले को 'भारतीय क्रिकेट का सैन्यीकरण' करने वाला बताया। खेल तनाव को कम कर सकते हैं, लेकिन इस तरह नहीं। क्रिकेटरों को राजनीति में न घसीटें।"
Related Cricket News for Pakistan cricket team - Tesst
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों की उड़ रही है ऐसी 'फनी' फजीहत
Pakistan capable of breaking its World Cup jinx vs India, says Moin Khan
Sarfraz Ahmed to lead Pakistan in World Cup, announces PCB
PCB का एलान, 2019 वर्ल्ड में यह खिलाड़ी होगा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान
HAPPY BIRTHDAY: टी-20 इंटरनेशनल में 100 मैच खेलने वाला दुनिया का अकेला क्रिकेटर
रंगभेदी टिप्पणी के लिए सरफराज पर 4 मैचों का प्रतिबंध
यह टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी
WATCH दूसरे वनडे में पाकिस्तान के सरफराज अहमद भूले मर्यादा, विरोधी खिलाड़ी पर की नस्लीय टिप्पणी
तीसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दी पटखनी, सीरीज में पाकिस्तान का क्लीन स्वीप
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका को 262 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान की खराब शुरुआत
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा, इन 4 खिलाड़ियों की हुई वापसी
SA vs PAK: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में क्यों नहीं दिया 5 गेंदबाजों को मौका,कोच ने बताई वजह
SA vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका टीम का एलान, फिलेंडर की जगह इसे मिला मौका
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, इन 3 खिलाड़ियों की हुई वापसी
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31