Pakistan cricket team: Cricket News & Match Updates
यह टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी
24 जनवरी। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम करीब 15 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, तीन टी-20 मैचों की यह सीरीज 31 जनवरी से शुरू होगी और तीन फरवरी को समाप्त होगी। इसके सभी मैच कराची में खेले जाएंगे।
वेस्टइंडीज पिछली बार 2004 में वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान आई थी। वेस्टइंडीज की टीम नीदरलैंड्स के बाद दूसरी टीम थी, जिसने पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद, 2015 में बांग्लादेश ने यहां टी-20 और वनडे मैच खेले थे।
इस मौके पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य परिचालन अधिकारी सुभान अहमद ने कहा, "कराची में वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम का दौरा केवल पाकिस्तान क्रिकेट के लिए ही नहीं, बल्कि सामान्य तौर पर महिला क्रिकेट के लिए एक अच्छी खबर है।"
अहमद ने कहा, "पीसीबी पर भरोसा दिखाने और कराची में तीन टी-20 मैच खेलने के लिए राजी होने हेतु हम क्रिकेट वेस्टइंडीज के शुक्रगुजार हैं। उनके फैसले से यह साफ होता है कि पाकिस्तान किसी भी अन्य देश की भांति सुरक्षित है।"
Related Cricket News for Pakistan cricket team - Tesst
WATCH दूसरे वनडे में पाकिस्तान के सरफराज अहमद भूले मर्यादा, विरोधी खिलाड़ी पर की नस्लीय टिप्पणी
तीसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दी पटखनी, सीरीज में पाकिस्तान का क्लीन स्वीप
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका को 262 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान की खराब शुरुआत
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा, इन 4 खिलाड़ियों की हुई वापसी
SA vs PAK: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में क्यों नहीं दिया 5 गेंदबाजों को मौका,कोच ने बताई वजह
SA vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका टीम का एलान, फिलेंडर की जगह इसे मिला मौका
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, इन 3 खिलाड़ियों की हुई वापसी
Pakistan call up Mohammad Hafeez for Australia Tests
BAN vs PAK: Bangladesh opt to bat First against Pakistan,Check Playing XI
We take India-Pakistan match very normally, says Sarfraz Ahmed
Asia Cup: Pakistan register easy victory over Hong Kong
India-Pakistan clash in spotlight at Asia Cup
Shoaib Malik Pakistan's trump card vs India at Asia Cup, feels VVS Laxman
Champions Trophy win has changed outlook of Pakistan, says Aamir Sohail
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31