Pakistan cricket: Cricket News & Match Updates
पीसीबी के समक्ष हाजिर हुए इंजमाम, सरफराज और आर्थर, पाकिस्तान टीम की रिपोर्टकार्ड पेश की
3 अगस्त। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद, मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक और कोच मिकी आर्थर टीम के पिछले चार साल के प्रदर्शन का लेखा जोखा लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की क्रिकेट समिति के समक्ष पेश हुए। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इंजमाम, सरफराज और आर्थर शुक्रवार को समिति की बैठक के समक्ष पेश हुए, जहां विश्व कप में टीम के प्रदर्शन पर संतुष्टि जताई।
पीसीबी के प्रबंध निदेशक वसीम खान की अध्यक्षता में गद्याफी स्टेडियम में हुई यह बैठक करीब चार घंटे तक चली। यह पहला मौका है जब इंजमाम, सरफराज और आर्थर को समिति के समक्ष पेश होना पड़ा है।
बैठक में तीनों से कई सवाल भी पूछे गए। इसके अलावा विश्व कप-2019 में टीम के प्रदर्शन को लेकर भी कई सवाल पूछे गए। समिति के सदस्यों ने नए कप्तान को लेकर भी अपने विचार व्यक्त कर दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि सरफराज को अब तीनों प्रारूपों की कप्तानी से हटाया जा सकता है।
बैठक में कोच आर्थर ने पाकिस्तान का कोच बने रहने की इच्छा जताई। लेकिन समिति के कुछ सदस्यों ने उन्हें टी-20 विश्व कप तक कोच बनाए रखने की इच्छा जताई है।
पीसीबी की क्रिकेट समिति में मिसबाह उल हक, वसीम अकरम, जाकिर खान और मुद्यसर नजर शामिल थे। घरेलू क्रिकेट के निदेशक हारून रशीद इसमें भाग नहीं ले सके।
समिति अब इंजमाम, सरफराज और आर्थर के जवाबों के आधार पर पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी को अपनी सिफारिशें भेजेंगी। इन सिफारिशों के आधार पर ही चेयरमैन अब आगे कोई निर्णय लेंगे।
Related Cricket News for Pakistan cricket - Tesst
रोहित शर्मा की विराट शतकीय पारी तो कोहली ने जमाया अर्धशतक, पाकिस्तान को 337 रनों का टारगेट
भारत- पाकिस्तान के बीच मैच में इस बार इस टीम की होने वाली है जीत, कपिल देव ने बताई अपनी पसंद
पाकिस्तान को मिली जीत लेकिन मैच के दौरान की गई इस गलती के लिए मिली ये सजा
आखिरी समय में टीम में शामिल किए जाने पर पाकिस्तान के वहाब रियाज ने कोच मिकी आर्थर पर दिया ऐसा बयान
वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, इस बेहतरीन तेज गेंदबाज को नहीं मिली जगह
भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा आर्मी कैप पहनने पर पाकिस्तान ने आईसीसी से की शिकायत
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों की उड़ रही है ऐसी 'फनी' फजीहत
Pakistan announce dates for Australia and New Zealand series
Pakistan batsman Jamshed banned over corruption charges
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31