Pandya reaction viral
Advertisement
VIDEO: SRH के हाथों 6 विकेट से हार के बाद हार्दिक पांड्या ने दिखाया गुस्सा, स्टंप्स को लगभग मार ही दी थी लात
By
Shubham Yadav
April 30, 2026 • 15:23 PM View: 176
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (29 अप्रैल) को खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 244 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में मिली इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की निराशा साफ़ झलक रही थी और मैच के बाद उनका एक वीडियो भी वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब पांड्या अपनी बॉलिंग मार्क की ओर वापस जा रहे होते हैं तो वो उस समय निराशा में लगभग स्टंप्स को लात मार ही देते हैं। MI कप्तान की बॉडी लैंग्वेज से स्थिति का दबाव साफ़ झलक रहा था, क्योंकि मैच पांच बार के चैंपियन के हाथों से और दूर खिसकता जा रहा था। टीम को एकजुट करने की उनकी कोशिशों के बावजूद, SRH ने लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
TAGS
Hardik Pandya News MI SRH Match IPL Breaking News Pandya Reaction Viral Wankhede Stadium Match Mumbai Indians News SRH Match Update Cricket Viral Clip
Advertisement
Related Cricket News on Pandya reaction viral
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement